बोर्ड एग्जाम की तैयारियों में लगे करोड़ों बच्चों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को रूबरू होंगे। यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के मुताबिक, “#ParikshaPeCharcha वापस आ गया है! इस बार, यह चर्चा #ExamWarriors के साथ देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के बच्चों के साथ-साथ दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद युवा साथियों के साथ होगी। यह चर्चा स्ट्रेस फ्री परीक्षा और कई दूसरी चीजों पर चर्चा करके बच्चों को रिफ्रेश करेगी। 6 फरवरी PPC जरूर देखें।”
पीएम मोदी का कार्यक्रम इन प्लेटफॉर्म पर होगा लाइव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम हर साल नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होता था, लेकिन पिछले साल इस कार्यक्रम को सुंदर नर्सरी में आयोजित किया गया था। अब प्रधानमंत्री अपने ही आवास से बच्चों के साथ लाइव जुडेंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज और नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होगा। प्रसारण का समय सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद करेंगे।
February School Holidays 2026: फरवरी में इन तारीखों पर बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में कैसे जाते हैं स्टूडेंट?
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को आमतौर पर देश भर में होने वाले कॉम्पिटिशन के ज़रिए चुना जाता है। विनर्स को इवेंट में शामिल होने का मौका दिया जाता है, और कुछ को सीधे प्रधानमंत्री से बातचीत करने के लिए चुना जाता है, जिससे यह प्रोग्राम अलग-अलग बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है।
2025 में सुंदर नर्सरी में हुआ था कार्यक्रम
परीक्षा पे चर्चा का आठवां एडिशन 10 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में सुंदर नर्सरी में ऑर्गनाइज़ किया गया था और इसमें एक नया, इनोवेटिव फॉर्मेट पेश किया गया था। इसमें सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों, CBSE इंस्टीट्यूशन और नवोदय विद्यालयों के 36 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
