PM Modi 9th Edition Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें संस्करण में देशभर के छात्रों से सीधा संवाद किया। यह वार्षिक कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रखना और सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस साल की परीक्षा पे चर्चा खास तौर पर छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और पढ़ाई पर बेहतर फोकस को लेकर आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री मोदी छात्रों को परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि सीखने के एक अवसर और उत्सव के रूप में देखने का संदेश दिया।

परीक्षा पे चर्चा अब एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन चुकी है। इस पहल से अब तक 4.5 करोड़ से अधिक छात्र, शिक्षक और अभिभावक जुड़ चुके हैं, जिन्होंने MyGov पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा इस कार्यक्रम की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। दिल्ली के साथ-साथ इस वर्ष का आयोजन तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी तक विस्तारित किया गया है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों के छात्र इस संवाद का हिस्सा बन सकें।

परीक्षा पे चर्चा 2026 का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जा रहा है। इसके अलावा कार्यक्रम को वेव्स ओटीटी, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो, जियो, जी5, सोनी लिव, और स्पॉटीफाई जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी लाइव देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। इसका उद्देश्य परीक्षा के अनुभव को सकारात्मक बनाना, छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता पैदा करना तथा समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। इस लाइव ब्लॉग के जरिए परीक्षा पे चर्चा 2026 से जुड़े हर बड़े अपडेट और प्रधानमंत्री के संदेशों की पल-पल की जानकारी आपको मिलती रहेगी।

Live Updates
13:52 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: छोटे-छोटे अनुशासन लंबे समय में बड़ी सफलता की नींव- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने छात्रों को समय प्रबंधन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि उठने का समय, पढ़ने का समय और आराम का समय तय होना चाहिए। जब दिनचर्या स्पष्ट होती है, तो मन भटकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अनियमित जीवनशैली से तनाव बढ़ता है और पढ़ाई का असर कम होता है। छोटे-छोटे अनुशासन लंबे समय में बड़ी सफलता की नींव रखते हैं।

12:59 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: सोना और पढ़ाई दोनों का महत्व है- पीएम मोदी

स्किल और मार्क्स को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने संतुलन की बात कही। उन्होंने समझाया कि जैसे सोना और पढ़ाई दोनों का महत्व है, वैसे ही लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल दोनों जरूरी हैं। केवल एक पक्ष पर ज्यादा झुकाव नुकसानदायक हो सकता है। पीएम ने कहा कि बिना ज्ञान और अध्ययन के कोई भी स्किल टिकाऊ नहीं हो सकती। पढ़ाई और स्किल को अलग नहीं, बल्कि साथ लेकर चलना चाहिए।

12:26 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: छात्र अपने लक्ष्य को रखें ऊंचा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने छात्रों को खुद को सीमित न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में “बस इतना ही” सोचकर आगे बढ़ना सबसे बड़ी रुकावट है। छात्र अगर खुद पर भरोसा रखें और अपने लक्ष्य ऊंचे रखें, तो रास्ते खुद बनते हैं। उन्होंने शिक्षा को एक साधन बताते हुए कहा कि इसका उपयोग जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए होना चाहिए। आधी-अधूरी तैयारी और बिना मन लगाए की गई पढ़ाई से न तो आत्मविश्वास आता है, न संतोष।

12:06 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं- पीएम मोदी

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। उन्होंने समझाया कि पढ़ाई का उद्देश्य सिर्फ अंक लाना नहीं, बल्कि सीखने की आदत विकसित करना है। पीएम मोदी ने कहा कि जब शिक्षा को बोझ बना लिया जाता है, तभी तनाव पैदा होता है। अगर पढ़ाई को समझने और खुद को बेहतर बनाने का माध्यम माना जाए, तो परीक्षा स्वाभाविक रूप से आसान लगने लगती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे डर की जगह जिज्ञासा के साथ पढ़ाई करें।

11:10 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: पढ़ा हुआ भूल जाने के सवाल पर पीएम मोदी ने क्या कहा ?

परीक्षा पे चर्चा 2026 में पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाने के सवाल पर पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को सीखने का नया नजरिया दिया। छात्रा सृष्टि साहू के सवाल पर उन्होंने कहा कि याद वही रहता है, जिसमें हमारा पूरा इनवॉल्वमेंट होता है। पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए पूछा कि आज का अनुभव 25 साल बाद भी याद रहेगा, क्योंकि इसमें भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि तुलना किताबों से नहीं, सीखने से करें—अपने से बेहतर छात्र से सीखें और जो कमजोर हैं उन्हें पढ़ाएं। ऐसा करने से मन खुश होता है और ज्ञान लंबे समय तक याद रहता है।

10:53 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: सपने देखना न छोड़ें- पीएम मोदी

परीक्षा पे चर्चा 2026 LIVE: छात्रों के साथ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को आत्मविश्वास और बड़े सपने देखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खुद को सीमित नहीं करना चाहिए और जीवन में सबसे उत्तम, श्रेष्ठ बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। पीएम मोदी ने जोर दिया कि शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में पूरा इन्वॉल्वमेंट जरूरी है, आधी-अधूरी शिक्षा सही दिशा नहीं देती। प्रधानमंत्री ने छात्रों से आग्रह किया कि वे शिक्षा के जरिए अपने जीवन को शानदार रूप से तैयार करें और सीखने की प्रक्रिया को पूरे मन से अपनाएं।

10:46 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: पीएम मोदी ने बताया रिश्तेदारों के सवालों से बचने का उपाय

एक छात्र द्वारा घर में आने वाले मेहमानों के सवालों से होने वाली परेशानी के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, इसका एक उपाय है, कि जब घर में आया कोई मेहमान आपसे आपकी पढ़ाई के बारे में सवाल करे तो उससे पहले आप उससे कहें कि अंकल जी आप बहुत सफल व्यक्ति हैं, मुझे बताएं कि आप बचपन में कैसे पढ़ते थे, इस सवाल के बाद पूरा माहौल ही बदल जाएगा।

10:41 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतुलन का महत्व समझाया।

परीक्षा पे चर्चा 2026 में स्किल और मार्क्स को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतुलन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का महत्व उतना ही है जितना सोने का—दोनों ज़रूरी हैं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि जीवन में एकतरफा झुकाव नुकसानदेह होता है, इसलिए लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल दोनों पर बराबर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना अध्ययन के कोई स्किल नहीं आ सकती। डॉक्टर, वकील जैसे पेशों में किताबों के साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी जरूरी है। शिक्षा और स्किल को पीएम मोदी ने जुड़वा बहनें बताया और लगातार सीखते रहने की सलाह दी।

10:34 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: पीएम मोदी के छात्रों को 5 परीक्षा मंत्र

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के लिए पांच गुरु मंत्र दिए जो इस प्रकार हैं।

पहला मंत्र- परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं

दूसरा मंत्र- दूसरों के बजाय खुद से प्रतिस्पर्धा करें।

तीसरा मंत्र- डिजिटल फास्टिंग के जरिए तकनीक का सही उपयोग।

चौथा मंत्र- आसान के बजाय मुश्किल काम को पहले पूरा करें।

पांचवा मंत्र- रट्टू तोता बनने के बजाय एग्जाम वॉरियर बनें।

10:28 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: पीएम मोदी की अभिभावकों को सलाह

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान पीएम मोदी ने अभिभावको को सलाह देते हुए कहा कहा कि, बच्चों को उनकी रूची के अनुसार पढ़ाई और खेल खेलने दें, ताकि वो अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

10:26 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: जीवन में सीखना जारी रखें- पीएम मोदी

छात्रों के साथ संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सीखना एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे छात्रों को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा और लगातार सीखने की आदत को अपनाना होगा।

10:22 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: पीएम मोदी का छात्रों के साथ मुलाकात का अनुभव साझा किया

परीक्षा पे चर्चा 2026 9वें एडिशन में पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपना अनुभव साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, "स्टूडेंट्स के साथ आत्मविश्वास और पॉजिटिविटी के साथ एग्जाम देने के बारे में एक शानदार चर्चा हुई। परीक्षा पे चर्चा का यह बहुत खास एपिसोड ज़रूर देखें"

https://twitter.com/narendramodi/status/2019629778039632054?s=20

10:18 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: पीएम मोदी का छात्रों को गुरु मंत्र

परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का एक पड़ाव है। उन्होंने छात्रों को दूसरों से तुलना करने से बचने और अपनी क्षमता पर भरोसा रखने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि तनाव अक्सर डर से पैदा होता है, जबकि तैयारी और सकारात्मक सोच डर को कम कर देती है। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित दिनचर्या और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। प्रधानमंत्री ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें सहयोगी माहौल दें, ताकि छात्र पूरे मन से पढ़ाई कर सकें।

10:15 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: स्किल जरूरी या मार्क्स पीएम मोदी से छात्र ने पूछा सवाल

परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें एडिशन में एक छात्र द्वारा पूछ गए सवाल मार्क्स जरूरी अंक के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों चीजों पर संतुलन बनना जरूरी है। क्योंकि किसी भी स्किल को हासिल करने के लिए ज्ञान की जरूरत होती है तो दोनों ही जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं।

10:12 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: पीएम मोदी से मिलकर छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव

परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी से संवाद के दौरान छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट और उनपर होने वाली एक्टिविटी को साझा किया

10:10 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: छात्रों ने पीएम मोदी को सुनाई देशभक्ति कविता

परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें एडिशन में छात्रों के साथ संवाद करते हुए पीएम मोदी को एक छात्रा ने पीएम मोदी को देशभक्ति कविताएं और गाने सुनाए।

10:09 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: रिविजन की आदत डालें छात्र

पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें एडिशन में कहा कि, छात्रों को रिविजन की आदत को बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए और इसे अपनी बेस्ट प्रेक्टिस में शामिल करना चाहिए।

10:07 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: टीचर्स को क्या करना चाहिए प्रयास पीएम मोदी ने बताया

टीचर्स के लिए पीएम मोदी ने गुरु मंत्र देते हुए कहा कि, छात्रों की प्रतिभा को पहचानें और उनकी स्पीड से दो कदम आगे चलें।

10:06 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: छात्र अपने पैटर्न को करें फॉलो

पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें एडिशन में छात्रों को किसी भी काम को टालने की आदत छोड़ने और अपने पैटर्न को फॉलो करने की सलाह दी और कहा की अपने पैटर्न को फॉलो करने के अलावा दूसरे के द्वारा दी गई सलाह को भी समझना चाहिए।

10:03 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: परीक्षा समय में फिजिकल एक्टिविटी पर पीएम मोदी का जोर

पीएम मोदी ने परीक्षा के दिनों में छात्रों को फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी, ताकि आपके मानसिक स्वास्थ्य के अलावा शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहे।

10:02 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: दिल्ली के अलावा कहां आयोजित हो रहा है परीक्षा पे चर्चा 2026

इस वर्ष का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम दिल्ली के अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी में भी आयोजित किया जा रहा है।

10:00 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: कहां कहां देख सकते हैं परीक्षा पे चर्चा 2026

परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा।

09:53 (IST) 6 Feb 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Update: शुरू हो रहा है परीक्षा पे चर्चा 2026 का 9वां संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे परीक्षा पे चर्चा 2026 के 9वें संस्करण में देशभर के छात्रों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम परीक्षा के दौरान तनाव कम करने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा।