ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) समिति ने ओडिशा जॉइंट एग्जामिशने रिजल्ट 2026 (OJEE Result 2026) जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में 16 तकनीकी एवं प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

इस वर्ष OJEE परीक्षा का आयोजन 4 मई से 10 मई 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही सफल उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हो गए हैं।

OJEE Result 2026: ऐसे करें रिजल्ट चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध ‘OJEE 2026 Scorecard/Rank Card’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. आवेदन संख्या (Application Number), जन्मतिथि (Date of Birth) और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।

स्टेप 4. Submit बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

OJEE 2026 टॉपर्स लिस्ट

विभिन्न कोर्सों में निम्न उम्मीदवारों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है:

92 हजार से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल

OJEE समिति के अनुसार इस वर्ष परीक्षा के लिए 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 92,628 उम्मीदवारों (89.55%) ने परीक्षा में भाग लिया। नर्सिंग कोर्सों को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 62,691 उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक प्रदान की गई है। परीक्षा का आयोजन ओडिशा के सभी 30 जिलों में स्थित 99 परीक्षा केंद्रों के अलावा कोलकाता, पटना और रांची में भी किया गया था।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी बधाई

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

OJEE 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को निम्न विवरण देखने को मिलेंगे:

उम्मीदवार का नाम
आवेदन संख्या
पंजीकरण संख्या
प्राप्त अंक
ऑल इंडिया/कोर्स रैंक
क्वालिफाइंग स्टेटस
कोर्स-वाइज रैंक डिटेल्स

अब आगे क्या?

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार OJEE Counselling 2026 में भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों में निम्न कोर्सों में प्रवेश दिया जाएगा:

बीटेक (लेटरल एंट्री)
बीफार्मा
एमबीए
एमसीए
एमटेक
एमफार्मा

OJEE Result 2026 Direct Link