बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा की कक्षा 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस साल हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर परिणाम चेक कर पाएंगे। रिजल्ट को एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि इस साल 5.50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।

कब जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा इसको लेकर बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल तारीख तो जारी नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि क्लास 10 का रिजल्ट मई के पहले हफ्ते के आसपास अनाउंस किया जाएगा। हालांकि जब ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा समाप्त हुई थीं तो उस वक्त भी बोर्ड के अधिकारियों ने इंडियन एक्सप्रेस को रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि मई का पहला या दूसरा हफ्ता बताया।

JAC 9th Class Result 2026 LIVE updates

कब आयोजित हुईं परीक्षा?

बता दें कि ओडिशा बोर्ड क्लास 10वीं के एग्जाम 19 फरवरी से 2 मार्च के बीच आयोजित हुई थी। यह परीक्षा राज्य के 3082 केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों की जांच शुरू हो गई थी। यह प्रक्रिया 19 मार्च तक चली थी। कॉपियों की चेकिंग के काम में 51 सेंटर्स पर 15 हजार टीचर्स को लगाया गया था।

लास्ट ईयर कैसा था रिजल्ट?

पिछले साल यानी 2025 में मैट्रिक एग्जाम के रिजल्ट 2 मई को घोषित किए गए थे। कुल 5,04,002 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। उनमें से एक स्टूडेंट का रिजल्ट रोक दिया गया था, जबकि 170 स्टूडेंट्स पर मैलप्रैक्टिस कैटेगरी में केस दर्ज किया गया था। ओडिशा क्लास 10 की परीक्षा में 4,85,240 स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल पास परसेंटेज 94.69% दर्ज किया गया था। लास्ट ईयर 2,644 स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया था।