Odisha 10th Result 2026 Declared at bseodisha.nic.in: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा 02 मई 2026, शनिवार को शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in और डायरेक्ट लिंक results.odisha.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि इन वेबसाइट्स रिजल्ट का लिंक शाम 6 बजे एक्टिव किया जाएगा।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं में कुल 95.33 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 1 फीसदी अधिक है। लास्ट ईयर ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं में 94.93 फीसदी बच्चे पास हुए थे जो 2024 के मुकाबले 2 फीसदी कम था। 2024में 96.07 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

Odisha 10th Result 2026 Direct Link

5.50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

बता दें कि इस साल 19 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक हुई इन परीक्षाओं में 5.50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 3310 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंट मार्क्स हासिल किए हैं। इस साल पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 5,19,000 है। पहली बार, मार्कशीट ओडिया और इंग्लिश दोनों में उपलब्ध होंगी, जिससे पूरे राज्य के स्टूडेंट्स के लिए इसे पढ़ना आसान हो जाएगा।

कहां और कैसे चेक करें ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन तरीके से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.ac.in और डायरेक्ट लिंक results.odisha.gov.in पर परिणाम चेक करना होगा।

इसके अलावा स्टूडेंट्स ओडिशा बोर्ड (BSE Odisha) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर चेक करें।

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल से SMS बॉक्स में जाकर टाइप करना होगा OR10 < Roll No > और इसे 5676750 पर भेज देना है। बाद में रिजल्ट उसी नंबर पर भेज दिया जाएगा।