Odisha 10th Matric results 2026 Direct Link on bseodisha.ac.in, bseolisha.nic.in and orissaresults.nic.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा (बीएसई ओडिशा) आज यानी 2 मई 2026 को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2026 का प्रसारण शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन रिजल्ट लिंक शाम 6 बजे से सक्रिय हो जाएगा। इसी के साथ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (प्रथम) 2026 का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।

BSE Odisha 10th Result 2026 LIVE UPDATE LINK

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in, bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा education.indianexpress.com पर भी ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को चेक किया जा सकता है।

Odisha 10th Result 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट लिस्ट

वेबसाइट: bseodisha.ac.in

वैकल्पिक वेबसाइट: bseodisha.nic.in

रिजल्ट पोर्टल: orissaresults.nic.in

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट चेक करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Odisha 10th Result 2026 ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर ‘Annual Examination Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर Odisha 10th Result 2026 प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

SMS से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

जो छात्र वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण रिजल्ट नहीं देख पाते, वे SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा SMS सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्र आसानी से अपने अंक जान सकेंगे।

ऑनलाइन मार्कशीट तुरंत मिलेगी

रिजल्ट जारी होते ही छात्रों की डिजिटल मार्कशीट ओड़िया और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट और प्रमाण पत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

पिछले वर्ष यानी 2025 में BSE Odisha Class 10 परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 94.69% रहा था। इस बार भी छात्रों को अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है। जो छात्र 1 या 2 विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें supplementary exam में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।