नीट पेपर लीक मामले में देशभर के छात्रों का आक्रोश झेलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। देश के नए शिक्षा प्रह्लाद जोशी के नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने एनटीए में बड़े बदलाव का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंसी में 600 एक्सपर्ट को हटाए जाने की तैयारी है। साथ ही क्वेश्चन पेपर्स चेक करने के लिए चार-टियर सिस्टम बनाने की योजना है।
जानकारी के मुताबिक, एनटीए में होने वाले इन बदलावों को शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद ही लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट के जरिए भी कहा है, “एग्जामिनेशन टीम में बदलाव किया गया, जिसमें 600 एक्सपर्ट्स को हटाकर नए एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया।” जानकारी के मुताबिक, अगले 2-3 हफ्ते के अंदर 20-25 अधिकारियों को शामिल किए जाने की तैयारी है।
एनटीए का ऑफिस होगा शिफ्ट
इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर एनटीए का कार्यालय भी बदला जा रहा है। अभी तक NTA का ऑफिस दिल्ली में ओखला औद्योगिक क्षेत्र में है, लेकिन अब इसे मिंटो रोड शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। एनटीए के नए कार्यालय की सुरक्षा भी CISF को सौंपी जाएगी। यह सभी काम शिक्षा मंत्री के निर्देश पर किए जाने हैं और इनका उद्देश्य देश में एग्जाम सिस्टम को बेहतर करना है।
यूजीसी नेट के पेपर दोबारा होंगे आयोजित
शिक्षा मंत्रालय ने यह स्टेप यूजीसी नेट के तीन पेपरों को दोबारा आयोजित कराने की घोषणा के बाद लिया है। यूजीसी नेट के तीन पेपर दोबारा सितंबर में आयोजित कराए जाएंगे और यह परीक्षा दोबारा इसीलिए होगी क्योंकि प्रश्न पत्र में खामियों की शिकायत उम्मीदवारों ने उठाई थी जो कि सही पाई गई। साथ ही नीट पेपर लीक के बाद से भी एनटीए की कार्यशैली पर सवाल उठते आए हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया था कि एग्जाम आसानी से कराने के लिए सभी ज़रूरी सुरक्षा और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जानी चाहिए। मंत्रालय की ओर से कहा गया है, “एग्जामिनेशन टीम में बदलाव किया गया, जिसमें 600 एक्सपर्ट्स को हटाकर नए एक्सपर्ट्स को शामिल किया गया।”
यह भी पढ़ें: बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर मौका, जानें आवेदन की तारीखें
BPSC TRE 4.0 Notification 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भर्ती अभियान के तहत प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की जानी है। उपलब्ध ताजा जानकारी के मुताबिक 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
