NEET UG 2026 Application Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 के लिए करेक्शन विंडो आज (14 मार्च 2026) बंद कर देगा। एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह समय से पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन नीट यूजी करेक्शन विंडो 2026 में जाकर संशोधन कर सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, करेक्शन विंडो 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में निर्धारित विवरणों में बदलाव कर सकते हैं। यहां जानें करेक्शन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक।
नीट यूजी 2026 फॉर्म में किन विवरणों में कर सकेंगे बदलाव
उम्मीदवार निम्नलिखित जानकारियों में सुधार कर सकते हैं,जो इस प्रकार हैं।
कक्षा 10 और कक्षा 12 की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी
जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से कक्षा 12 पास की है या दे रहे हैं
कैटेगरी और सब-कैटेगरी
PwD (दिव्यांग) स्टेटस
सिग्नेचर
नीट यूजी 2026 में प्रयासों की संख्या
क्या हैं माता-पिता से जुड़े विवरण में सीमित बदलाव
एनटीए के अनुसार उम्मीदवार केवल इन दो समूहों में से किसी एक में बदलाव कर सकेंगे, जिसमें पिता का नाम, योग्यता और व्यवसाय या माता का नाम, योग्यता और व्यवसाय के साथ
परीक्षा शहर और माध्यम भी बदल सकेंगे। उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और परीक्षा के माध्यम में भी बदलाव कर सकते हैं। यह विकल्प उम्मीदवार के स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर उपलब्ध होगा।
इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आधार कार्ड के अलावा किसी अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया था, वे अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी में भी संशोधन कर सकेंगे।
देना होगा अतिरिक्त शुल्क
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी बदलाव के कारण आवेदन शुल्क में अंतर आता है तो उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही बदलाव मान्य होगा।
केवल एक बार मिलेगा करेक्शन का मौका
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सिर्फ एक बार करेक्शन का अवसर दिया जाएगा। एक बार संशोधन कर सबमिट करने के बाद फॉर्म फ्रीज हो जाएगा और आगे कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
20 लाख से ज्यादा छात्र देते हैं परीक्षा
नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS, AYUSH और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। पिछले कुछ वर्षों में इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ी है, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं।
2024: 24,06,079
2025: लगभग 22.7 लाख
2023: 20,87,462
2022: 18,72,343
2021: 16,14,777
विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में भी उम्मीदवारों की संख्या 23–24 लाख के आसपास रह सकती है।
कब होगी परीक्षा
हालांकि एनटीए ने अभी परीक्षा की सटीक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन परंपरा के अनुसार NEET UG 2026 का आयोजन मई 2026 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है।
NEET UG 2026 Application Correction Window Direct Link
