NEET UG 2026 Admit Card Date Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 एडमिट कार्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। दरअसल, एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। एनटीए ने 22 अप्रैल 2026, बुधवार को एक नोटिस जारी कर एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख कैंडिडेट्स को बता दी।

इस नोटिस के मुताबिक, नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

12 अप्रैल को जारी हो गई थी एडवांस्ड सिटी स्लिप

एनटीए ने अपने ट्विटर हैंडल @NTA_Exams से एक पोस्ट के जरिए बताया कि आने वाले NEET एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी जानकारी ये है कि एग्जाम सेंटर की सही डिटेल्स वाले एडमिट कार्ड 26 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले एनटीए ने 12 अप्रैल को इस एग्जाम की एडवांस्ड सिटी स्लिप जारी की थी जिसके जरिए सभी उम्मीदवारों को उनके उस शहर की जानकारी मिल गई जहां उनका सेंटर पड़ेगा। 99.2 पर्सेंट कैंडिडेट्स को उनकी पसंद का शहर अलॉट किया गया।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कहां से और कैसे करें डाउनलोड?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर Latest News सेक्शन में Admit for NEET (UG) 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

इसका प्रिंटआउट ले लें।

26 लाख से अधिक बच्चे देंगे परीक्षा

बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा में 26 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है जो पिछले साल से काफी अधिक है। 2025 में 23 लाख के करीब बच्चों ने नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इस एग्जाम में उपस्थित उम्मीदवारों की सही संख्या रिजल्ट के वक्त जारी की जाती है।