नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 (अप्रैल) की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। एनटीए ने 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की। सेशन 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की
JEE Main 2026 Answer Key डाउनलोड करने के चरण:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “JEE Main 2026 Session 1/2 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें और सबमिट करें।
स्टेप 4. अब Answer Key डाउनलोड करने के लिए “Click here to view/challenge Answer Key” पर क्लिक करें।
आपत्ति दर्ज करने का मौका
अगर किसी प्रश्न के उत्तर में गड़बड़ी लगती है, तो उम्मीदवार 200 प्रति प्रश्न (नॉन-रिफंडेबल) फीस देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर-की जारी करेगा।
कब आएगा रिजल्ट?
आंसर-की पर आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट 20 अप्रैल के आसपास जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ कट-ऑफ, AIR रैंक और टॉपर्स लिस्ट भी जारी होगी।
JEE Main 2026 answer key LIVE: जेईई मेन आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध “JEE Main 2026 Session 1/2 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि/पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालें और सबमिट करें।
स्टेप 4. अब Answer Key डाउनलोड करने के लिए “Click here to view/challenge Answer Key” पर क्लिक करें।
JEE Main 2026 answer key Released: जेईई मेन 2026 की आंसर की जारी
JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए उपस्थित हुए कैंडिडेट अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2026 answer key LIVE: आंसर की जारी होते ही शुरू होगी ऑब्जेक्शन विंडो
जेईई मेन 2026 सत्र 2 की आंसर की जारी होने के साथ ही एनटीए ऑब्जेक्शन विंडो खोल देगा। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 2 से 3 दिन का समय लगेगा।
JEE Main 2026 answer key LIVE: 2.5 लाख कैंडिडेट देंगे जेईई एडवांस्ड परीक्षा
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जो कैंडिडेट इस परीक्षा में पास होंगे उन्हें जेईई एडवांस्ड 2026 एग्जाम में शामिल होना होगा। जेईई एडवांस्ड में टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट उपस्थित होते हैं।
JEE Mains Session 2 Answer Key: जेईई मेन आंसर की जारी होने का समय क्या है?
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आज ही जारी होगी, लेकिन एनटीए ने आंसर की जारी किए जाने का समय नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रोविजनल आंसर की शाम 5 बजे जारी की जा सकती है।
JEE Mains Session 2 Answer Key and Result 2026: कब आयोजित होगी जेईई एडवांस्ड परीक्षा?
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड के लिए उपस्थित होंगे। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे, जिनमें से प्रत्येक पेपर तीन घंटे की अवधि का होगा।
JEE Mains Session 2 Answer Key and Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट कब आ सकता है
जेईई मेन रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। पेपर 1 के रिजल्ट 20 अप्रैल तक आने की उम्मीद है, वहीं पेपर 2 के नतीजे इसके कुछ ही समय बाद जारी होने की संभावना है। रिजल्ट में एनटीए स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी-वाइज रैंक जारी की जाएगी।

JEE Main Answer Key 2026 LIVE: क्या हो सकता है पर्सेंटाइल
अनुमानित कट-ऑफ के अनुसार General वर्ग के लिए 93.1 से 94.2 पर्सेंटाइल रह सकता है। OBC-NCL के लिए 79 से 80 और EWS के लिए 80 से 82 पर्सेंटाइल का अनुमान है। SC के लिए 60 से 62 और ST के लिए 47 से 49 पर्सेंटाइल रहने की संभावना है। PwD वर्ग के लिए कट-ऑफ बहुत कम यानी 0.001 से 0.010 तक रह सकता है।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: क्या हो सकती है कट-ऑफ
JEE Main 2026 के कट-ऑफ को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कट-ऑफ पिछले वर्षों के आसपास ही रह सकता है। पेपर का स्तर मध्यम रहा है, जिससे ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। अंतिम कट-ऑफ रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। इससे JEE Advanced के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची तय होगी।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जो कैंडिडेट इस परीक्षा में पास होंगे उन्हें जेईई एडवांस्ड 2026 एग्जाम में शामिल होना होगा। जेईई एडवांस्ड में टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट उपस्थित होते हैं।
JEE Main 2026 answer key LIVE: आपत्ति दर्ज कराने पर लगेगा शुल्क
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद जो ऑब्जेक्शन विंडो ओपन होगी उसके तहत कैंडिडेट को आपत्ति दर्ज कराने के लिए शुल्क अदा करना होगा। उम्मीदवारों को वैलिड प्रमाण प्रस्तुत करके और प्रति प्रश्न 200 का शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा।
JEE Main 2026 answer key LIVE: आंसर की जारी होते ही शुरू होगी ऑब्जेक्शन विंडो
जेईई मेन 2026 सत्र 2 की आंसर की जारी होने के साथ ही एनटीए ऑब्जेक्शन विंडो खोल देगा। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 2 से 3 दिन का समय लगेगा।
JEE Mains Session 2 Answer Key and Result 2026: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट कब आ सकता है
जेईई मेन रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। पेपर 1 के रिजल्ट 20 अप्रैल तक आने की उम्मीद है, वहीं पेपर 2 के नतीजे इसके कुछ ही समय बाद जारी होने की संभावना है। रिजल्ट में एनटीए स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी-वाइज रैंक जारी की जाएगी।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: आंसर की और रिस्पॉन्स शीट होगी जारी
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की आंसर की के साथ-साथ एनटीए की ओर से कैंडिडेट्स के लिए रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी जिसकी सहायता से उम्मीदवार अपना संभावित रिजल्ट बना सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट में अपने आंसर को उत्तर पुस्तिका के जवाबों से मिलान करना होगा।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: आज जारी होगी जेईई मेन्स सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आज जारी होने की संभावना है। हालांकि एनटीए ने कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: जेईई एडवांस परीक्षा कब होगी
JEE Advanced 2026 परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अभी से इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। यह परीक्षा कॉन्सेप्ट आधारित होती है।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: केवल टॉप उम्मीदवार ही चयनित
JEE Advanced के लिए केवल टॉप उम्मीदवार ही चयनित होंगे। यह परीक्षा IIT में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसका स्तर JEE Main से कठिन होता है।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: कब आएगी फाइनल आंसर-की
फाइनल आंसर-की आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी होगी। इसके आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: लगाएं स्कोर का अनुमान
आंसर-की जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। इससे उन्हें अपने संभावित रैंक और कॉलेज विकल्प का अंदाजा लगेगा। यह स्टेप काउंसलिंग की तैयारी में मदद करता है।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: समय प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण
JEE Main 2026 में समय प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण रहा। जिन छात्रों ने रणनीति के साथ पेपर हल किया, उन्हें बेहतर स्कोर मिलने की संभावना है। एक्सपर्ट्स भी यही सलाह देते हैं।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: कहां हुई परीक्षा
JEE Main परीक्षा देश के 304 शहरों में आयोजित की गई। इसके अलावा 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों में भी परीक्षा हुई। इससे विदेशों में रहने वाले छात्रों को भी सुविधा मिली।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: क्या था परीक्षा का मोड
परीक्षा पूरी तरह CBT मोड में आयोजित हुई। इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई। उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर प्रश्न हल करने थे। यह सिस्टम अब स्थायी रूप से लागू किया जा चुका है।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: कब जारी हुआ था एडमिट कार्ड
JEE Main 2026 का एडमिट कार्ड 29 मार्च और 1 अप्रैल को चरणबद्ध तरीके से जारी किया गया था। उम्मीदवारों ने समय पर डाउनलोड कर परीक्षा में हिस्सा लिया। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी दी गई थी।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: एनटीए हुआ सोशल
NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। अब JEE, NEET और CUET से जुड़े अपडेट Instagram और Facebook पर भी मिलेंगे। इससे छात्रों को तेजी से जानकारी मिल सकेगी।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: आधार ऑथेंटिकेशन
JEE Main 2026 में Aadhaar authentication का उपयोग बड़े पैमाने पर किया गया। करीब 97% उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन आधार के जरिए हुआ। इससे परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हुई। NTA ने तकनीकी व्यवस्था को मजबूत बनाया।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: कौन सा सेक्शन रहा आसान
Mathematics सेक्शन को आसान से मध्यम स्तर का बताया गया। Vectors, 3D Geometry और Permutations & Combinations से ज्यादा प्रश्न आए। Calculus का भी अच्छा वेटेज रहा। कुछ प्रश्नों में कैलकुलेशन की जरूरत थी।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: कई प्रश्न सीधे NCERT से
Chemistry सेक्शन में Organic, Inorganic और Physical Chemistry का संतुलित मिश्रण था। Inorganic Chemistry का वेटेज अधिक रहा। कई प्रश्न सीधे NCERT से लिए गए थे। यह सेक्शन छात्रों के लिए स्कोरिंग रहा।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: किस सेक्शन से कितने प्रश्न
Physics सेक्शन में Mechanics से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे गए। Electromagnetism भी महत्वपूर्ण रहा। Thermodynamics और Modern Physics से भी सवाल आए। कुछ प्रश्न स्टेटमेंट आधारित थे। कुल मिलाकर सेक्शन आसान माना गया।
JEE Main Answer Key 2026 LIVE: 8 अप्रैल परीक्षा का स्तर
8 अप्रैल की इवनिंग शिफ्ट को आसान से मध्यम स्तर का माना गया। Physics और Chemistry आसान रहे, जबकि Mathematics थोड़ा चुनौतीपूर्ण था। कई प्रश्न NCERT आधारित थे। इससे छात्रों को तैयारी का सीधा फायदा मिला। पेपर संतुलित और स्कोरिंग रहा।