नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने नीट यूजी फीस रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट और वेरिफाई करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। एनटीए की ओर से उम्मीदवारों को यह आखिरी चांस दिया जा रहा है कि वह अपनी बैंक डिटेल को वेरिफाई कर लें और अगर उसमें कुछ अपडेट करना है तो अंतिम तिथि से पहले अपडेट कर दें। एनटीए की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अब उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक फीस रिफंड के लिए अपनी बैंक डिटेल्स को देख, सुधार या अपडेट कर सकते हैं। यह मौका खास तौर पर उन छात्रों के लास्ट है जो पहले तय समय सीमा के भीतर बैंक जानकारी अपडेट नहीं कर पाए थे या फिर जिनसे बैंक डिटेल भरने में कोई गलती हो गई थी।
फीस रिफंड विंडो का लाभ कौन ले सकता है?
एनटीए का डेडलाइन बढ़ाने वाला फैसला उन कैंडिडेट्स के लिए एक आखिरी मौका है जिन्होंने पहले की डेडलाइन मिस कर दी है या गलत बैंकिंग जानकारी सबमिट की है। एनटीए ने डेडलाइन आगे बढ़ाकर यह सुनिश्चित किया है कि एलिजिबल स्टूडेंट्स टेक्निकल या अन्य किसी गलती की वजह से अपना रिफंड लेने का मौका ना खोएं। फीस रिफंड विंडो के 7 जुलाई तक खुले रहने वाले फैसले से कैंडिडेट्स अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स देख, कन्फर्म, करेक्ट या अपडेट कर सकेंगे।
Explained: NMC ने पीजी डिप्लोमा मेडिकल कोर्स बंद किए, स्टूडेंट्स के लिए क्या हैं इसके मायने
नीट यूजी फीस रिफंड 2026: अप्लाई करने के स्टेप्स
स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल NEET वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर “Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund (Exam held on 03 May 2026)” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर Log in पर क्लिक करें।
स्टेप 4. कैंडिडेट डैशबोर्ड ओपन होने के बाद अपनी डिटेल को वेरिफाई करें और अगर चेंज करने की जरूरत है तो चेंज करके अपडेट कर दें और फिर सबमिट कर दें।
स्टेप 5. आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सेव कर लें।
एनटीए की ओर से यह कहा गया है कि ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद और बैंक डिटेल्स सबमिट करने के बाद जो जानकारी सबमिट कर दी जाएगी उसे ही फाइनल माना जाएगा इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि फॉर्म सबमिट करने से पहले हर डिटेल को ध्यान से चेक कर लें।
