हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के सामने एक समस्या जरूर बनी रहती है और वह है सोशल मीडिया पर उन परीक्षाओं से जुड़ी भ्रामक जानकारियां वायरल होना। इस समस्या के चलते स्टूडेंट्स सही जानकारी से अनजान रह जाते हैं, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब इस समस्या का काफी हद तक निवारण कर दिया है। दरअसल, एनटीए ने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने ऑफिशियल पेज लॉन्च कर दिए हैं। अब स्टूडेंट्स नीट (NEET), जेईई (JEE) और सीयूईटी (CUET) जैसी बड़ी परीक्षाओं की हर ऑफिशियल अपडेट इन सोशल मीडिया अकाउंट से प्राप्त कर सकते हैं।

अब मिलेगी हर रियल टाइम अपडेट

एनटीए के ऑफिशियल इंस्टाग्राम @nta_India और फेसबुक @nta.exams पेज से स्टूडेंट्स को हर छोटे-बड़े एग्जाम की रियल-टाइम अपडेट मिलती रहेगी। अभी तक एजेंसी का ऑफिशियल पेज सिर्फ ट्विटर पर था, लेकिन अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी आधिकारिक जानकारी मिलती रहेगी। इस कदम का मकसद कैंडिडेट्स के लिए बातचीत को तेज और ज्यादा आसान बनाना है। कैंडिडेट्स अब इन दोनों अकाउंट्स को फॉलो करके रखें।

CUET UG 2026: एनटीए ने फोटो मिसमैच को लेकर जारी की एडवाइजरी, 10 अप्रैल तक खुली है करेक्शन विंडो

स्टूडेंट्स को क्या अपडेट मिलेंगे?

NTA के मुताबिक, नए लॉन्च किए गए सोशल मीडिया हैंडल पर कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म नोटिफिकेशन, एग्जाम डेट अनाउंसमेंट, सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड अपडेट, आंसर की नोटिफिकेशन और रिजल्ट अनाउंसमेंट से जुड़ी अपडेट शेयर की जाएंगी।

इस कदम से स्टूडेंट्स को ये सभी अपडेट आसानी से ट्रैक करने में मदद मिलेगी। यह फैसला NTA की डिजिटल कम्युनिकेशन को मज़बूत करने और स्टूडेंट्स से सीधे जुड़ने की कोशिशों का हिस्सा है। कई कैंडिडेट अब रोज़ाना अपडेट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहते हैं और इस कदम का मकसद कई जानकारी के सोर्स से होने वाले कन्फ्यूजन को कम करना है।

इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके एनटीए देश भर के स्टूडेंट्स के लिए समय पर कम्युनिकेशन और बेहतर एक्सेस सुनिश्चित करेगी।