नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन कैंडिडेट्स के लिए बड़ा ऐलान किया है जो 30 मई 2026, शनिवार को टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से अपनी सीयूईटी यूजी परीक्षा नहीं दे पाए हैं। दरअसल, एजेंसी ने कहा है कि जो छात्र आज परीक्षा नहीं दे पाए हैं उन्हें परीक्षा में बैठने का दोबारा मौका मिलेगा। एनटीए ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर ये कहा है कि ऐसे छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बयान के साथ ही एनटीए ने परीक्षा के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी को माना है और ये भी माना है कि इसकी वजह से छात्रों को परेशानी हुई है।
जल्द जारी होगी री एग्जाम की डेट
एनटीए ने कहा है कि 30 मई को (शिफ्ट 1) को जो छात्र अपने सेंटर पर मौजूद थे, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से CUET (UG) एग्जाम को पूरा नहीं कर पाए या फिर परीक्षा में नहीं बैठ पाए हैं उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। एनटीए ने कहा है कि हम जानते हैं कि परीक्षा के दिन आई रुकावट की वजह से कुछ छात्र परीक्षा नहीं दी पाए हैं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे छात्रों को दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। एनटीए ने बताया है कि री एग्जाम की डेट जल्द ही जारी की जाएगी।
2 घंटे की देरी से शुरू हुआ सीयूईटी यूजी एग्जाम, एनटीए ने बताई वजह; हजारों उम्मीदवार हुए प्रभावित
एनटीए ने TCS से मांगा जवाब
बता दें कि आज सीयूईटी एग्जाम (शिफ्ट 1) के शुरू होने से पहले तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आई थी। एनटीए ने खुद एक ट्विटर पोस्ट के जरिए ये स्वीकार किया था कि कुछ सेंटर्स पर टेक्निकल दिक्कत की वजह से पेपर देरी से शुरू हुआ। वहीं इसका असर दूसरी शिफ्ट पर भी पड़ा। दूसरी शिफ्ट में परीक्षा 3 की जगह 4 बजे शुरू हुई थी। वहीं नोएडा के एक सेंटर पर परीक्षा रद्द होने की भी खबर है। इस बीच एनटीए ने इस एग्जाम की टेक्निकल सर्विस प्रोवाइडर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को रूट-कॉज एनालिसिस करने और तुरंत अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
3 हजार से अधिक कैंडिडेट्स के लिए दोबारा होगी परीक्षा!
NTA ने ये भी कहा है कि जिन सेंटर्स पर तकनीकी दिक्कत की वजह से परीक्षा देर से शुरू हुई थी वहां लगभग 95 प्रतिशत कैंडिडेट बिना किसी और रुकावट के अपने पेपर को पूरा कर पाए हैं। एनटीए के मुताबिक, लगभग 3765 कैंडिडेट ऐसे हैं जिन्होंने बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था, लेकिन कथित तौर पर परीक्षा दोबारा शुरू होने से पहले ही चले गए। एजेंसी ने कहा कि इन कैंडिडेट के लिए एक बार के उपाय के तौर पर रीशेड्यूल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
CBSE दफ्तर के बाहर NSUI का प्रदर्शन, ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के लगे नारे
कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI ने शनिवार को सीबीएसई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में छात्रों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। यहां पढ़ें पूरी खबर…
