नीट यूजी 2026 परीक्षा के रिजल्ट के इंतजार के बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने MBBS कोर्स के लिए एकेडमिक ईयर 2026-27 का सीट मैट्रिक्स जारी किया है। NMC के नोटिस के मुताबिक, इस साल देश के सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेजों को मिलाकर कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 MBBS सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह एडमिशन प्रोसेस नीट यूजी रिजल्ट के बाद शुरू होगा जो कि जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

9 हजार से अधिक नई सीटें बढ़ी

NMC की ओर से इस साल देशभर में कुल 9,911 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई हैं। इनमें 2400 सीटें ऐसी हैं जो 25 नए मेडिकल बनने के बाद बढ़ी हैं। इनमें 7 सरकारी और 18 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। कुल 1,36,939 सीटों में से, 1,27,028 मौजूदा इनटेक कैपेसिटी से रिन्यू की गई हैं। NMC का सीट मैट्रिक्स इंस्टिट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस (INIs) को छोड़कर अंडरग्रेजुएट MBBS कोर्स के लिए है।

JAC Chandigarh Counselling 2026: राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू, 18 जुलाई को जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में सीट बंटवारा

NMC ने इस सीट मैट्रिक्स को सभी मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, DGHS को भेज दिया है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 441 इंस्टीट्यूशन हैं जिनमें कुल 63,296 सीटें हैं (61,185 रिन्यू और 2,111 बढ़ी हुई) जबकि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 382 इंस्टीट्यूशन हैं जिनमें कुल 73,643 सीटें हैं (65,843 रिन्यू और 7,800 बढ़ी हुई)।

किस राज्य में सबसे अधिक हैं MBBS की सीटें?

NMC के इस सीट मैट्रिक्स के हिसाब से दक्षिण भारत का कर्नाटक राज्य ऐसा है जहां सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज और सबसे अधिक MBBS की सीटें हैं। तमिलनाडु में 78 कॉलेज और 13,999 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में 88 कॉलेज और 14,000 सीटें हैं। महाराष्ट्र में 86 कॉलेज हैं जिनमें 13,099 सीटें हैं, जबकि तेलंगाना में 66 कॉलेज हैं जिनमें 10,250 सीटें हैं।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी II आंसर-की जारी, यहां है डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

नीट यूजी रिजल्ट कब होगा जारी?

नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट जुलाई में ही जारी किया जाएगा। बात करें संभावित तिथि की तो माना जा रहा है कि नीट यूजी री एग्जाम का परिणाम 20 जुलाई 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द से जल्द NEET UG 2026 री-एग्जाम रिजल्ट घोषित करने के लिए काम कर रही है ताकि एडमिशन प्रोसेस और MBBS एकेडमिक सेशन में कोई देरी न हो।

नीट यूजी रिजल्ट के बाद जानें आगे की प्रक्रिया

NEET UG री-एग्जाम 2026 का परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS, B.Sc. Nursing जैसे कोर्सेस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग राउंड में भाग लेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही आगे कॉलेज और यूनिवर्सिटी या संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए MCC काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं 85% राज्य कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य की काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए राज्य मेडिकल बोर्ड काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा।

RE NEET 2026 Result: संभावित कटऑफ

कैटेगिरीरी-नीट संभावित कटऑफ (Expected Cut-off)
सामान्य (UR) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)700 – 135 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST)150 – 120 अंक
सामान्य (UR) / EWS – दिव्यांग (PwD)150 – 110 अंक
OBC / SC / ST – दिव्यांग (PwD)130 – 115 अंक