श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में MBBS कोर्स की सीटों में इजाफा किया गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शुक्रवार को सीटें बढ़ाने के फैसले को मंजूरी प्रदान की। NMC के एक अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में एमबीबीएस कोर्स की कुल 50 सीटों का इजाफा किया गया है। कमीशन के इस फैसले के बाद जीएमसी में अब कुल सीटें 200 से बढ़कर 250 हो गई हैं। बढ़ी हुई सीटें एकेडमिक ईयर 2026-27 से लागू होंगी।
हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर में मेडिकल एजुकेशन और हेल्थकेयर डिलीवरी सिस्टम को मजबूत करने के लिए GMC श्रीनगर में सालाना एडमिशन कैपेसिटी बढ़ाने की इजाजत दे दी है।
उन्होंने कहा कि NMC के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 के सेक्शन 28(3) के तहत लेटर ऑफ़ परमिशन (LoP) जारी किया है, जिसमें 50 MBBS सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।
UPSC CSE प्रीलिम्स के लिए कम हो रही कैंडिडेट्स के संख्या, 3 साल में 1.25 लाख तक कम हुए उम्मीदवार
डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल GMC श्रीनगर को 20 और सीटों के लिए मंजूरी मिली थी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने का फैसला MARB द्वारा अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन स्टैंडर्ड्स रेगुलेशन (UGMSR), 2023 के नियमों के तहत कड़ी जांच के बाद लिया गया है। सीटों में बढ़ोतरी से GMC श्रीनगर की देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में से एक के तौर पर स्थिति और मजबूत हुई है।
देश में MBBS सीटों की क्या स्थिति है?
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भारत में 2026 में 824 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,29,603 MBBS सीटें हैं। इनमें सरकारी कॉलेजों में लगभग 63,683 और प्राइवेट और डीम्ड इंस्टीट्यूशन में 65,920 सीटें हैं। भारत में लगभग 456 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं जो MBBS की पढ़ाई कराते हैं, जिनमें AIIMS, आर्म्ड फोर्सेज़ मेडिकल कॉलेज (AFMC), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), ESIC मेडिकल कॉलेज, JIPMER, और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) कॉलेज शामिल हैं। कुल मिलाकर, ये लगभग 63,683 सरकारी MBBS सीटें देते हैं।
