नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को वोकेशनल एजुकेशन कोर्स (Oct-Nov 2025) एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया। 3 फरवरी को आयोजित परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट voc.nios.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए कैंडिडेट को अपने Enrollment No का इस्तेमाल करना होगा। स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

एनआईओएस की वोकेशनल एजुकेशन कोर्स की यह परीक्षा 3 फरवरी को आयोजित हुई थी। एग्जाम के लिए कुल 7139 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 5,290 कैंडिडेट शामिल हुए, जिसमें से 4,408 स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा को पास किया है। पासिंग प्रतिशत 83.32% रहा। इनमें से 83.37% महिलाएं पास हुई हैं जबकि 83.20% मेल कैंडिडेट पास हुए हैं।

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का आखिरी मौका, जानें एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि

जेंडर वाइज रिजल्ट के आंकड़े

जेंडररजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेटपरीक्षा में उपस्थित कैंडिडेटपास कैंडिडेटपासिंग प्रतिशत
महिला43413176264883.37
पुरुष27972114175983.2
ट्रांसजेंडर1010
कुल71395290440883.32

रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

NIOS वोकेशनल एग्जाम रिजल्ट चेक करने व स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट voc.nios.ac.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर Exam / Result सेक्शन में Result पर क्लिक करें।

अब जो पेज ओपन होगा वहां अपना Enrollment No दर्ज कर Submit पर क्लिक करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।