नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने अप्रैल 2026 सत्र के लिए कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की थ्योरी परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। जो छात्र इस वर्ष एनआईओएस बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर विषयवार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 6 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं जारी
NIOS 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले से ही चल रही हैं, जो 17 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी हैं और 1 अप्रैल 2026 को समाप्त होंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने निर्धारित केंद्र पर समय से पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों।
परीक्षा का समय और शिफ्ट
अधिकांश परीक्षाएं दोपहर शिफ्ट में होंगी, जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक निर्धारित है और प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। कुछ विषयों के अनुसार समय में बदलाव संभव है, इसलिए छात्रों को अपनी डेटशीट ध्यान से देखनी चाहिए।
इन राज्यों में बदले गए कुछ एग्जाम डेट
NIOS ने जानकारी दी है कि कुछ राज्यों में परीक्षा तिथियों में आंशिक बदलाव किया गया है, जिसमें राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यह बदलाव विधानसभा चुनाव, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और स्थानीय छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इन राज्यों के छात्रों को विशेष रूप से अपनी डेटशीट जांचने की सलाह दी गई है।
NIOS Date Sheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. “Examination” या “Latest Notifications” सेक्शन खोलें।
स्टेप 3. “NIOS Class 10, 12 Date Sheet April 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4. डेटशीट PDF में खुल जाएगी।
स्टेप 5. इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें
NIOS एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश
परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। NIOS ने साफ किया है कि एक बार घोषित होने के बाद परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा।
NIOS रिजल्ट कब आएगा?
NIOS के अनुसार, रिजल्ट अंतिम परीक्षा के लगभग 7 सप्ताह बाद जारी किया जाएगा और रिजल्ट ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा।
