नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं के अप्रैल-मई 2026 पब्लिक एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी वह रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर विजिट करें। स्टूडेंट्स को रिजल्ट एक्सेस करने के लिए अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा। रिजल्ट एक्सेस के साथ ही आपकी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

NIOS की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, क्लास 10 अप्रैल-मई 2026 एग्जाम के लिए कुल 1,15,414 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था, जिनमें से 1,02,558 स्टूडेंट्स एग्जाम में उपस्थित हुए। इस साल ओवरऑल सर्टिफिकेशन रेट 66.92 पर्सेंट रहा। इस रिजल्ट में लड़कों का पासिंग प्रतिशत लड़कियों के मुकाबले अधिक रहा है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 64.93 परसेंट रहा जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 66.16 पर्सेंट रहा।

एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) स्किल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NIOS क्लास 10 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1: स्टूडेंट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in पर विजिट करें।

स्टेप 2: अब होम पेज पर ही Public Examination Result 2026 के नीचे दिए Check Result पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब जो विंडो खुलेगी वहां अपना एनरोलमेंट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर submit पर क्लिक करें।

स्टेप 4: रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

जो स्टूडेंट्स रिजल्ट से खुश नहीं हैं

इस रिजल्ट के जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स अपने नंबरों से खुश नहीं हैं वह अपनी आंसर स्क्रिप्ट के री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। NIOS गाइडलाइंस के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के अंदर स्टूडेंट पोर्टल के ज़रिए री-इवैल्यूएशन के लिए रिक्वेस्ट ऑनलाइन सबमिट की जा सकती हैं। अप्रैल-मई 2026 की परीक्षा के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 29 जून, 2026 है।

री-इवैल्यूएशन की सुविधा से कैंडिडेट अपनी आंसर-स्क्रिप्ट के नए असेसमेंट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। तय डेडलाइन के बाद जमा किए गए एप्लीकेशन पर विचार नहीं किया जाएगा।