NIFT Admit Card 2026 Download Link Active: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एनआईएफटी 2026 एडमिट कार्ड (NIFT 2026 Admit Card) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
NIFT प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना प्रिंटेड हॉल टिकट और वैध फोटो पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
NIFT Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
स्टेप 2. “NIFT Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि से लॉगिन करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 5. डाउनलोड कर उसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें
निफ्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का पता और फोटो ध्यान से जांच लें।
NIFT 2026 परीक्षा तिथि, शिफ्ट और पैटर्न
परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026
शिफ्ट: दो शिफ्टों में परीक्षा
जीएटी (सामान्य योग्यता परीक्षण): कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी)
कैट (क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट): पेन-पेपर मॉड
रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई है। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिल सकता।
किन कोर्स के लिए हो रही है यह परीक्षा ?
यह परीक्षा UG कोर्स (BDes, BFTech) और PG कोर्स (MDes, MFM, MFTech) में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
एनआईएफटी एडमिट कार्ड 2026 (प्रिंटेड कॉपी)
वैध फोटो पहचान पत्र
आधार कार्ड
पैन कार्ड
वोटर आईडी
पासपोर्ट
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, नोट्स या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
NIFT Admit Card 2026 FAQs: एनआईएफटी 2026 के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल
Q1. NIFT Admit Card 2026 कहां से डाउनलोड करें?
A. उम्मीदवार exams.nta.nic.in/niftee वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Q2. NIFT 2026 परीक्षा कब होगी?
A. NIFT प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
Q3. बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठ सकते हैं?
A. नहीं, एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
Q4. अगर एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?
A. किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत NTA से संपर्क करें।
Q5. NIFT 2026 में कौन-कौन से कोर्स शामिल हैं?
A. BDes, BFTech, MDes, MFM और MFTech
