नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर यानी AO स्केल-I के 321 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में जनरलिस्ट के साथ कई स्पेशलिस्ट पद भी शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

एनआईसीएल एओ भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 82,485 रुपये की शुरुआती बेसिक पे मिलेगी। उपलब्ध भर्ती विवरण के मुताबिक भत्तों और अन्य सुविधाओं को जोड़ने पर कुल मासिक वेतन करीब 1.14 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

किन पदों पर कुल कितनी भर्तियां ?

इस भर्ती अभियान में कुल 321 स्केल-I प्रशासनिक अधिकारी पद भरे जाएंगे। इनमें 200 पद जनरलिस्ट और 121 पद स्पेशलिस्ट श्रेणी के हैं। स्पेशलिस्ट पदों में फाइनेंस, लीगल, आईटी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रिस्क इंजीनियरिंग, कंपनी सेक्रेटरी और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

NICL AO Recruitment 2026: प्रमुख जानकारी

कब होगी परीक्षा ?

एनआईसीएल ने भर्ती के लिए आवेदन और परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं, जिसमें फेज-I परीक्षा 17 नवंबर और फेज-II परीक्षा 22 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

किन उम्मीदवारों के लिए है यह भर्ती?

एनआईसीएल एओ भर्ती में जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट पदों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।

जनरलिस्ट पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निर्धारित अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी गई है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक की शर्त बताई गई है। तो दूसरी तरफ स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है।

स्पेशलिस्ट पदों में किस-किस विषय के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

एनआईसीएल ने अलग-अलग विशेषज्ञता वाले उम्मीदवारों के लिए भी पद रखे हैं, जिसमें फाइनेंस, लीगल, आईटी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रिस्क इंजीनियरिंग, कंपनी सेक्रेटरी और कृषि क्षेत्र शामिल हैं।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

एनआईसीएल एओ भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। यानी निर्धारित कटऑफ के अनुसार उम्मीदवार का जन्म संबंधित आयु सीमा में होना चाहिए। इस भर्ती में एससी, एसटी और ओबीसी के अलावा अन्य पात्र आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

NICL AO Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया ?

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों को उत्तीर्ण करना होगा, जो इस प्रकार हैं।

पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा

दूसरा चरण- मुख्य परीक्षा

तीसरा चरण- इंटरव्यू

NICL AO Salary: सैलरी कितनी मिलेगी ?

इस भर्ती की सबसे मुख्य बात इसका बढ़िया वेतन पैकेज है, जिसमें चयनित एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर को 82,485 की शुरुआती बेसिक पे मिलेगी। भत्तों और अन्य सुविधाओं को जोड़ने के बाद कुल मासिक वेतन करीब 1.14 लाख तक हो जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

एनआईसीएल एओ भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी के अनुसार अलग है।

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 250 केवल सूचना शुल्क के तौर पर है, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए 1,000 आवेदन शुल्क व सूचना शुल्क शामिल है।

NICL AO Recruitment 2026: ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

स्टेप 1. NICL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2. Recruitment/Career सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. Administrative Officer Scale-I Recruitment 2026 का लिंक चुनें।

स्टेप 4. New Registration पर क्लिक करें।

स्टेप 5. नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जरूरी जानकारी भरें।

स्टेप 6. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन विवरण से आवेदन फॉर्म खोलें।

स्टेप 7. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 8. संबंधित पद/स्ट्रीम का चयन करें।

स्टेप 9. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 10. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 11. फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करके उसका प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।

Direct link to apply for NICL AO Recruitment 2026