नीट यूजी री एग्जाम 2026 के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। देशभर में 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे। बता दें कि एनटीए ने नीट यूजी री एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी कर दी थी, जिस पर उम्मीदवारों ने 28 जून तक आपत्ति दर्ज कराई। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की का भी इंतजार है।
कब जारी हो सकता है रिजल्ट?
नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट जुलाई में ही जारी किया जाएगा इस बात की संभावना सबसे अधिक है। बात करें संभावित तिथि की तो माना जा रहा है कि नीट यूजी री एग्जाम का परिणाम 20 जुलाई 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द से जल्द NEET UG 2026 री-एग्जाम रिजल्ट घोषित करने के लिए काम कर रही है ताकि एडमिशन प्रोसेस और MBBS एकेडमिक सेशन में कोई देरी न हो।
क्या कहता है पिछला ट्रेंड?
नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट कब जारी होगा इसको लेकर एनटीए की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी तो साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। पिछले ट्रेंड्स के आधार पर नीट यूजी का रिजल्ट एग्जाम खत्म होने के 30 से 45 दिन के भीतर जारी कर दिया जाता है। इस हिसाब से 21 जून को आयोजित परीक्षा का परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
NEET UG 2026 री-एग्जाम रिजल्ट कैसे चेक करें?
स्टेप 1. नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर Result से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब नया पेज खुलेगा वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4. अब आपकी व्यक्तिगत स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
RE NEET 2026 Result: संभावित कटऑफ
| कैटेगिरी | री-नीट संभावित कटऑफ (Expected Cut-off) |
| सामान्य (UR) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 700 – 135 अंक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) | 150 – 120 अंक |
| सामान्य (UR) / EWS – दिव्यांग (PwD) | 150 – 110 अंक |
| OBC / SC / ST – दिव्यांग (PwD) | 130 – 115 अंक |
RE NEET 2026 Result: जानें आगे की प्रक्रिया
NEET UG री-एग्जाम 2026 का परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS, B.Sc. Nursing जैसे कोर्सेस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग राउंड में भाग लेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए ही आगे कॉलेज और यूनिवर्सिटी या संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए MCC काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं 85% राज्य कोटा सीटों के लिए संबंधित राज्य की काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए राज्य मेडिकल बोर्ड काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा।
