नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से (NTA) 21 जून को होने वाले नीट यूजी री एग्जाम के एडमिट कार्ड आज (14 जून 2026) जारी कर दिए गए हैं। इसी के साथ करीब 23 लाख स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। इस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: कैसे डाउनलोड करें नीट यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड?
नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
अब वेबसाइट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Candidate Activity पर क्लिक करें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के साथ-साथ सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Log in पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: नीट री एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी री एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: नीट री एग्जाम का एडमिट अलग से जारी होगा
21 जून को होने वाले NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए नया एडमिट कार्ड जारी होगा। कैंडिडेट इस भ्रम में ना रहें कि 03 मई को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड ही इस पेपर में चल जाएगा। वह एडमिट कार्ड किसी भी सेंटर पर एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: नीट यूजी री एग्जाम को लेकर सुरक्षा रहेगी सख्त
नीट यूजी री एग्जाम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रहेगी। अधिकारियों ने 21 जून के एग्जाम के लिए सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा की है। इंडियन एयर फ़ोर्स क्वेश्चन पेपर्स को ट्रांसपोर्ट करने में मदद करेगी, जबकि सेंट्रल और स्टेट एजेंसियों को सुरक्षित एग्जाम प्रोसेस पक्का करने का काम सौंपा गया है।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: नीट यूजी रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया?
नीट यूजी रिजल्ट के बाद क्वालिफाइड स्टूडेंट्स MBBS, BDS, AYUSH और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग के लिए एलिजिबल होंगे।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: कहां जारी होगा एडमिट कार्ड?
नीट यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: सेंटर पर नहीं ले जाने वाली चीजें
नीट यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को परीक्षा वाले दिन प्रवेश पत्र की प्रिंटेड कॉपी और एक आईडी प्रूफ साथ में लेकर जाना होगा। इसके अलावा सेंटर पर जो नहीं ले जाना है उसमें कोई भी स्टडी मटेरियल, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड जैसी स्टेशनरी की वस्तुएं, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड आदि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स शामिल हैं। इसके अलावा पर्स, हैंडबैग, बेल्ट और टोपी जैसी निजी वस्तुओं को भी सेंटर के अंदर ले जाना प्रतिबंधित है।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगा काउंसलिंग राउंड
नीट यूजी री एग्जाम 2026 का रिजल्ट आने के बाद जो कैंडिडेट क्वालीफाई कर लेंगे उन्हें काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना होगा। यह राउंड MBBS, BDS, AYUSH और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कंडक्ट कराया जाएगा। काउंसलिंग शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: नीट यूजी री एग्जाम की टाइमिंग
नीट यूजी री एग्जाम 2026 को 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। एनटीए ने एग्जाम की टाइमिंग में 15 मिनटा का समय एक्स्ट्रा दिया है। अब यह परीक्षा 195 मिनट की होगी।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: नीट यूजी रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया?
नीट यूजी रिजल्ट के बाद क्वालिफाइड स्टूडेंट्स MBBS, BDS, AYUSH और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग के लिए एलिजिबल होंगे।
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 LIVE: एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं ये डॉक्युमेंट
कैंडिडेट्स को परीक्षा सेंटर पर एक प्रिंटेड एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ लेकर जाना होगा।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: एनटीए की ओर से सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी री नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी करेगी। एजेंसी की ओर से सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है। ये स्लिप कैंडिडेट्स को उनके परीक्षा सेंटर के शहर के बारे में बताती है, जिससे उन्हें पहले से ट्रैवल का इंतजाम करने में मदद मिलती है।
नीट यूजी री एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का उम्मीदवारों का संदेश
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी री एग्जाम को लेकर कहा है- NEET की परीक्षा 21 जून को फिर से होगी। आप सभी के जरिए, मैं सभी NEET स्टूडेंट्स से अपील करता हू कि वे कॉन्फिडेंट रहें और अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। 21 जून की परीक्षा फेयर और अच्छे तरीके से होगी। मैं समाज के सभी वर्गों से भी अपना सहयोग देने की अपील करता हूँ। NTA ने स्टूडेंट्स को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम देने का फैसला किया है।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: कहां जारी होगा एडमिट कार्ड?
नीट यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
NEET RE Exam 2026 Admit Card LIVE Update: आज जारी हो सकता है नीट री एग्जाम एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG री एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगी। एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट आपको यहां मिलती रहेगी।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन क्रेडेंशियल की होगी जरूरत
नीट यूजी री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट उसे डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
NEET UG RE Exam 2026 Admit Card LIVE एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कहां से और कैसे करें डाउनलोड?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Latest News सेक्शन में Admit for NEET (UG) 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
इसका प्रिंटआउट ले लें।
NEET UG RE Exam 2026 Admit Card LIVE: एग्जाम सेंटर पर नहीं चलेगा इंटरनेट
नीट यूजी री एग्जाम को लेकर सिक्योरिटी काफी सख्त रहेगी। खबर है कि एग्जाम सेंटर्स पर मोबाइल इंटरनेट नहीं चलेगा।
सेंटर पर सभी पर्सनल डिजिटल डिवाइस — स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच — को NEET पेपर सेटर्स वाली सुरक्षित जगह के अंदर ले जाने पर रोक लगा दी गई है।
इंटरनेट एक्सेस पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 21 जून की परीक्षा खत्म होने तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
NEET UG RE Exam 2026 Admit Card LIVE: हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जाएंगे क्वेश्चन पेपर
21 जून को देशभर में आयोजित होने वाले नीट यूजी री एग्जाम के लिए एग्जाम सेंटर्स तक प्रश्न पत्र Mi-17 हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय ने देशभर में 18 ऐसे स्थानों को सेलेक्ट किया है जहां नीट यूजी के प्रश्न पत्र हेलीकॉप्टर की मदद से पहुंचाए जाएंगे फिर वहां से उन पेपर्स को एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया जाएगा।
RE NEET UG 2026 Admit Card LIVE: मल्टी-लेयर्ड सिक्योरिटी में होगी परीक्षा
नीट यूजी री एग्जाम को लेकर सरकार की ओर से सुरक्षा स्तर पर कई ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकार ने परीक्षा के हर स्टेज को कवर करने के लिए एक मल्टी-लेयर्ड सिक्योरिटी फ्रेमवर्क बनाया है।
क्वेश्चन पेपर तैयार करने और मॉडरेशन से लेकर स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन तक सिक्योरिटी एजेंसियों को प्रोसेस के हर नोड पर निगरानी का काम सौंपा गया है।
RE NEET UG 2026 Admit Card LIVE: 13 भाषाओं में आयोजित होगी नीट यूजी परीक्षा
NEET UG 2026 री-एग्जाम 13 भाषाओं में होगा। जिन भाषाओं में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी उनमें इंग्लिश, हिंदी, उर्दू, बंगाली, असमिया, ओडिया, पंजाबी, मराठी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम शामिल है।
कैंडिडेट्स को उनका क्वेश्चन पेपर उसी भाषा में मिलेगा जिसे उन्होंने एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान चुना था।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: नीट यूजी री एग्जाम का पैटर्न
नीट यूजी री एग्जाम के क्वेश्चन पेपर में 180 सवाल आएंगे जिसमें फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल और बायोलॉजी से 90 सवाल हैं। कैंडिडेट्स को टेस्ट पूरा करने के लिए तीन घंटे दिए गए थे, जबकि दिव्यांग लोगों (PwD) को एक घंटा और दिया गया।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: नीट यूजी री एग्जाम का क्वेश्चन पेपर भी लीक?
नीट यूजी री एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यह पेपर भी लीक हो गया है। एक स्टूडेंट ने टेलीग्राम पर क्वेश्चन पेपर के लीक होने की जानकारी दी है। हालांकि ये दावा फर्जी है।
2027 से सीबीटी मोड में होगी नीट यूजी परीक्षा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑफिशियली कन्फर्म किया है कि अगले साल यानी 2027 से NEET UG एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट फॉर्मेट में होगी। पेन-एंड-पेपर OMR मोड खत्म हो जाएगा। हालांकि, 21 जून, 2026 का री-एग्जाम पुराने मोड में ही होगा।
NEET UG Re Exam 2026 LIVE: नीट यूजी री एग्जाम के लिए बढ़ाई गई टाइमिंग
नीट यूजी री एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। एनटीए ने री एग्जाम को लेकर एग्जाम टाइमिंग में बदलाव किया है। दरअसल, एजेंसी ने एग्जाम का कुल समय बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है जो कि पहले 180 मिनट था।
बदले हुए शेड्यूल के अनुसार, अब परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
NEET Re Exam Admit Card 2026 LIVE: क्या होगा रिपोर्टिंग टाइम?
नीट यूजी री एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट को अपने रिपोर्टिंग टाइम का अच्छे से ध्यान रखना है। रिपोर्टिंग टाइम उनके एडमिट कार्ड पर लिखा होगा।
कैंडिडेट को आमतौर पर एग्जाम शुरू होने के समय से कम से कम 60-90 मिनट पहले रिपोर्ट करना होता है।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: नीट यूजी री एग्जाम में कितने स्टूडेंट्स होंगे शामिल?
नीट यूजी री एग्जाम 2026 के लिए 22,75,011 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है जबकि 3 मई को देश भर में 22,05,035 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं
नीट यूजी री एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैलिड फोटो ID प्रूफ ले जाना जरूरी है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह रिपोर्टिंग टाइम से पहले सेंटर पहुंचे।
RE NEET UG 2026 Admit Card LIVE: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
NTA की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि नीट री एग्जाम का एडमिट कार्ड 14 जून (रविवार) तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में प्रवेश पत्र आज भी जारी किए जा सकते हैं।
NEET UG Re Exam 2026 Admit Card LIVE: री एग्जाम के लिए नहीं ली गई कोई एक्स्ट्रा फीस
NTA ने NEET UG 2026 री-एग्जामिनेशन के लिए उम्मीदवारों से कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं ली है। पहले से रजिस्टर्ड सभी कैंडिडेट ऑटोमैटिकली एग्जाम देने के लिए एलिजिबल हो गए हैं। यह जानकारी खुद एनटीए ने दी थी। ओरिजिनल एग्जाम फीस भी एक खास पोर्टल के जरिए रिफंड की गई है।
