देशभर में 03 मई 2026 को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा 12 मई 2026 (मंगलवार) को कैंसिल कर दी गई। पेपर लीक की खबरों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया। एनटीए के इस फैसले से 22 लाख से अधिक बच्चे प्रभावित हुए हैं जो नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। एनटीए ने बताया है कि इस एग्जाम में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी और रीएग्जाम की डेट अगले 7-10 दिन के अंदर जारी की जाएगी।

नीट यूजी 2026 को रद्द किए जाने की घोषणा के साथ ही एनटीए ने ये भी ऐलान किया कि इस पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाती है। सीबीआई ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को FIR दर्ज करके सीबीआई की टीम नासिक और जयपुर पहुंची जहां से इस पेपर लीक के तार जुड़े हुए हैं।

इस बीच नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एसोसिएशन ने परीक्षा दोबारा कराने के साथ-साथ NTA को बदलने की मांग की है।

नीट यूजी परीक्षा 2026 की नई डेट जल्द जारी होगी। एनटीए ने साफ किया है कि कैंडिडेट्स को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। कैंडिडेट्स को उनकी फीस वापस की जाएगी। ना ही कैंडिडेट्स के एग्जाम सेंटर बदले जाएंगे।

Live Updates
12:15 (IST) 13 May 2026

नीट यूजी पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी

नीट यूजी पेपर लीक मामले में एक और आरोपी धनंजय लोखंडे को अहिल्यानगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुणे से भागकर यहां छिपा था। महाराष्ट्र में इस मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

11:03 (IST) 13 May 2026

NEET UG Paper Leak Row LIVE: 25 से 30 लाख में बिका था नीट यूजी का पेपर

नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच में यह सामने आया है कि गुरुग्राम के एक डॉक्टर से जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी मांगीलाल और दिनेश ने 25 से 30 लाख रुपए में NEET का पेपर खरीदा था। दिनेश ने पेपर अपने बेटे को दिया, जो सीकर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

10:32 (IST) 13 May 2026
NEET UG Paper Leak Row LIVE: NTA को बदलने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

नीट यूजी पेपर लीक मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत में पहुंच गया है। दरअसल, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एसोसिएशन ने परीक्षा दोबारा कराने के साथ-साथ NTA को बदलने की मांग की है। साथ ही FAIMA ने न्यायिक निगरानी में परीक्षा को दोबारा कराने की मांग की है। इस मामले में सीबीआई ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।

21:46 (IST) 12 May 2026

नीट पेपर लीक होना सरकार की विफलता- श्रीधर रेड्डी

BRS नेता रावुला श्रीधर रेड्डी ने कहा कि बार-बार NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होना केंद्र सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की विफलता है, जिसने 2024 जैसी पिछली घटनाओं से सबक नहीं सीखा है। इसके परिणामस्वरूप 24 लाख से अधिक छात्र परेशान हैं, जिन्हें परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है और दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है। जांच के वादों के बावजूद, सरकार की प्रतिक्रिया से कोई मदद नहीं मिलने वाली है।

21:04 (IST) 12 May 2026

सीबीआई की टीम नासिक पहुंची

सीबीआई की चार सदस्यीय टीम नासिक स्थित क्राइम ब्रांच यूनिट-2 के कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपी शुभम खैरनार को हिरासत में लिया। उसे नासिक क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

20:40 (IST) 12 May 2026

राजस्थान SOG ने सीबीआई को सौंपी आरोपियों की लिस्ट

नीट यूजी पेपर लीक मामले में राजस्थान SOG ने सीबीआई को आरोपियों के नामों की लिस्ट सौंप दी है। इसमें 13 काउंसलर और कई अभिभावकों के नाम भी शामिल हैं।

20:38 (IST) 12 May 2026

प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर साधा निशाना

नीट यूजी पेपर लीक मामले पर शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि

20:34 (IST) 12 May 2026

NEET Paper Leak Row: नीट पेपर लीक मामले में खान सर की प्रतिक्रिया

नीट यूजी पेपर लीक मामले में एजुकेटर खान सर ने कहा है कि एनटीए का नाम बदलकर ' Never Trustable Agency' रख देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एजेंसी बिल्कुल भी भरोसे के लायक नहीं है। खान सर ने कहा कि पेपर लीक की जानकारी स्टूडेंट्स ने सरकार को दी है। उन्होंने कहा कि उनका एडमिनिस्ट्रेटिव सिस्टम बहुत खराब है। वे जांच किसे सौंपेंगे? CBI को। क्या CBI कभी किसी पक्के नतीजे पर पहुंची है? अगर यह मामला CBI को सौंप दिया जाता है, तो शायद उनकी जांच तब भी खिंचती रहेगी जब तक ये स्टूडेंट्स अपनी पूरी MBBS डिग्री पूरी नहीं कर लेते।

20:05 (IST) 12 May 2026

सीबीआई का एक्शन, नासिक से एक युवक को लिया हिरासत में

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने नासिक से शुभम खैरनाक को हिरासत में ले लिया है।

19:45 (IST) 12 May 2026
नीट यूजी पेपर लीक का पूरा खेल कैसे हुआ शुरू?

अब तक की जांच में पता चला है कि ‘गेस पेपर’ कथित तौर पर सीकर के रहने वाले राकेश मंडावरिया ने शेयर किया था, जो देहरादून में था। शुरुआती जांच में पता चला है कि ‘गेस पेपर’ देहरादून से राजस्थान के चुरू के एक MBBS स्टूडेंट के साथ शेयर किया गया था, जो केरल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। केरल में पढ़ने वाले इस स्टूडेंट ने कथित तौर पर इस ‘गेस पेपर’ को 1 मई के आसपास राजस्थान के सीकर में अपने दोस्त के साथ शेयर किया था

18:26 (IST) 12 May 2026

NEET Re-Exam Date LIVE Updates: नीट यूजी रीएग्जाम की नई डेट कब होगी जारी?

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद नई डेट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एनटीए ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। एनटीए चीफ ने कहा है कि रीएग्जाम की नई डेट अगले 7-10 दिन के अंदर जारी की जाएगी।

17:28 (IST) 12 May 2026

नीट यूजी रीएग्जाम कब होगा? एनटीए के DG ने दिया जवाब

नीट रीएग्जामकी तारीख को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा है, "मैं अपनी टीम के साथ इस पर फैसला लेने की कोशिश कर रहा हूं। जब मुझे पता चला कि आप (मीडियाकर्मी) यहां हैं और मेरा इंतजार कर रहे हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे आकर आपसे बात करनी चाहिए... मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम किसी भी परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने देंगे।"

16:48 (IST) 12 May 2026

NEET UG Cancelled LIVE Updates: नीट यूजी मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

नीट यूजी पेपर लीक मामले में CBI ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

16:38 (IST) 12 May 2026

नीट यूजी पेपर कैसे हुआ लीक? एक व्हाट्सएप मैसेज बना वजह जो कई बार हुआ फॉरवर्ड

नीट यूजी पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने शुरुआती जांच की थी जिसमें पेपर लीक का खुलासा हुआ। एक WhatsApp मैसेज जो कई बार फॉरवर्ड किया गया इसकी वजह बना है। ...अधिक जानकारी
16:20 (IST) 12 May 2026

NEET UG Cancelled LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर रद्द पर नहीं दिया कोई जवाब

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के सवाल पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दरअसल, मीडियाकर्मियों ने जब शिक्षा मंत्री से इसको लेकर सवाल किया तो वह बिना कोई जवाब दिए निकल गए।

16:14 (IST) 12 May 2026

'लाखों बच्चे-बच्चियों का दिल टूट गया…', NEET पेपर लीक होने के बाद ओवैसी बोले- कहां गई पीएम की 'मन की बात'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन गरीब बच्चों के ऊपर क्या गुजर रही होगी, जो ख्बाव देखते हैं कि नीट के एक एग्जाम को क्वालिफाई करें। बीजेपी को जवाब देना होगा और शायद प्रधानमंत्री एक और मन की बात कर देंगे। ...अधिक जानकारी
15:38 (IST) 12 May 2026

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर क्या बोले राहुल गांधी?

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

15:30 (IST) 12 May 2026

NEET Paper Cancelled LIVE: छात्रों को नहीं मिलेगी एग्जाम सेंटर की च्वॉइस

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों को दोबारा सेंटर की च्वॉइस नहीं मिलेगी। स्टूडेंट्स एग्जाम सेंटर चुनने की जरूरत नहीं होगी। पहले जो विकल्प उन्होंने चुने थे, वही रिकॉर्ड में रहेंगे और उसी के आधार पर अलॉटमेंट किया जाएगा।

15:10 (IST) 12 May 2026

NEET UG 2026 Cancelled LIVE Updates: नासिक की प्रिंटिंग प्रेस में हुई थी लीक पेपर की छपाई

नीट यूजी रद्द होने के बाद इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि लीक पेपर की छपाई नासिक में हुई थी। फिर वहां से यह राजस्थान और हरियाणा तक पहुंचा था।

14:59 (IST) 12 May 2026

Anti Paper Leak Law: क्या है एंटी-पेपर लीक कानून इसके प्रावधान और दंड, नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद इस पर उठ रहे सवाल

NEET UG 2026 exam, Anti-Paper Leak Law and its provisions: नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में पेपर लीक पर बहस तेज हो गई है। जानिए एंटी पेपर लीक कानून क्या है, कब लागू हुआ, इसके प्रावधान क्या हैं और सख्त कानून के बावजूद परीक्षा माफिया कैसे सक्रिय हैं। ...पूरी जानकारी
14:50 (IST) 12 May 2026

NEET UG 2026 Cancelled LIVE Updates: कब जारी होगी नीट यूजी परीक्षा की नई डेट?

ऐसा माना जा रहा है कि जब जांच एजेंसियां ​नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक की गड़बड़ियों का वेरिफिकेशन पूरा कर लेंगी उसके बाद नीट यूजी 2026 रीएग्जाम की डेट रिलीज की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि मिले इनपुट के बाद परीक्षा प्रोसेस को अभी के रूप में जारी रखने की इजाज़त नहीं दी जा सकती।

14:30 (IST) 12 May 2026

नीट परीक्षा से जुड़ी किसी भी मदद के लिए हेल्पलाइन

नीट परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद एनटीए ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भरोसा करें। बिना पुष्टि वाली जानकारी पर भरोसा न करें। उम्मीदवार या पेरेंट्स हेल्पलाइन: neet-ug@nta.ac.in | 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

14:23 (IST) 12 May 2026

नीट परीक्षा रद्द होने से छात्र निराश

नीट यूजी परीक्षा कैंसिल होने से छात्रों में नाराजगी है। एक नीट छात्र का कहना है कि पेपर लीक की वजह से पेपर को कैंसिल किया गया है। छात्र का कहना है कि NTA को इस परीक्षा का मीडियम बदलना चाहिए, हमें फिर से ट्रैवल करना होगा।

14:13 (IST) 12 May 2026

तेलंगाना की हेल्थकेयर रिफॉर्म्स डॉक्टर्स एसोसिएशन ने परीक्षा रद्द के बाद उठाई कुछ मांगें

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने को लेकर हेल्थकेयर रिफॉर्म्स डॉक्टर्स एसोसिएशन (HRDA), तेलंगाना की प्रतिक्रिया आई है। HRDA ने कहा है कि हम इस समझौते की कड़ी निंदा करते हैं जिसकी वजह से एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया है। HRDA ने इस फैसले की निंदा करते हुए कुछ मांगें उठाई हैं-

1. लीक नेटवर्क में शामिल सभी लोगों, इंस्टीट्यूशन्स, कोचिंग सेंटर्स और अधिकारियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी हो।

2. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) द्वारा पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ फास्ट-ट्रैक जांच हो।

3. सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन कानूनों के संबंधित प्रोविजन्स के तहत सख्त क्रिमिनल केस चलाया जाए।

4. उन कैंडिडेट्स को परमानेंट डिबार किया जाए जिन्होंने जानबूझकर लीक हुए मटीरियल से फायदा उठाया।

5. आने वाली सभी नेशनल परीक्षाओं के लिए एडवांस्ड डिजिटल सर्विलांस, एन्क्रिप्टेड पेपर ट्रांसमिशन सिस्टम और इंडिपेंडेंट ऑडिट मैकेनिज्म लागू करना।

6. परीक्षा की सिक्योरिटी में फेलियर के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

14:08 (IST) 12 May 2026

NEET UG Cancelled LIVE Updates: केजरीवाल ने छात्रों को दी आंदोलन की सलाह

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नीट का पेपर कोई पहली बार लीक नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। केजरीवाल ने कहा कि इसका मतलब सिर्फ यह है कि ऐसा मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण की वजह से हो रहा है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि इस देश में क्या हो रहा है? जो लोग ठीक से परीक्षा नहीं करा सकते, वे सरकार कैसे चलाएंगे? यह पूरी तरह से मिलीभगत का मामला है। मेरी सहानुभूति उम्मीदवारों के साथ है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह सरकार सिर्फ 'आंदोलन' की भाषा समझती है और केजरीवाल उनके साथ खड़े रहेंगे।"

13:47 (IST) 12 May 2026

नीट यूजी परीक्षा रद्द करने का ऐलान वाला एनटीए का ट्वीट

नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द करने का ऐलान करने वाला NTA का ट्वीट

13:42 (IST) 12 May 2026
NEET UG 2026 LIVE: परीक्षा रद्द होने पर एनटीए डायरेक्टर का पहला बयान

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए डायरेक्टर अभिषेक सिंह का पहला बयान आया है। उन्होंने कहा है कि बच्चे परेशान न हो, यह फैसला बच्चों के हित में ही लिया गया है।

13:40 (IST) 12 May 2026

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा

नीट यूजी पेपर लीक के तार हरियाणा तक पहुंच गए हैं। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, लीक पेपर की पहली कॉपी नासिक में ही सबसे पहले छपी थी। इसके बाद यह पेपर हरियाणा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में फैला दिया गया।

13:34 (IST) 12 May 2026

नीट यूजी पेपर लीक की जांच में अभी तक क्या सामने आया था?

03 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा की जांच 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने शुरू कर दी थी। इस जांच में अभी तक जो सामने आया उसके मुताबिक, जांच के केंद्र में चुरू का एक लड़का है, जिस पर सीकर के एक पीजी संचालक को प्रश्न पत्र भेजने का आरोप है। ये प्रश्न पत्र बाद में छात्रों के बीच वायरल हो गया था। चुरू का ये लड़का केरल से एमबीबीएस कर रहा है और मामले की जांच शुरू होने पर देहरादून में छिपा था। एसओजी ने बताया कि वो एक गैस पेपर की जांच कर रहे हैं, जो लगभग 150 पेजों का एक पीडीएफ है और इसमें 400 से अधिक प्रश्न हैं।

13:23 (IST) 12 May 2026

नीट यूजी परीक्षा में अब आगे क्या होगा?

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने से 22 लाख से अधिक कैंडिडेट प्रभावित होंगे। सभी छात्रों में नाराजगी है, लेकिन अब वह यह जानना चाहते हैं कि आगे क्या होगा?

1. नीट यूजी परीक्षा दोबारा आयोजित होगी, जिसकी नई तारीख का ऐलान एनटीए की ओर से जल्द किया जाएगा।

2. छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। उनकी फीस वापस की जाएगी। एग्जाम सेंटर भी वहीं रहेंगे।

3. ऐसे में 03 मई को आयोजित परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे उन्हें फिलहाल नई तारीख का इंतजार ही करना है। इसका अपडेट आपको यहां मिल जाएगा।