नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के पास फीस रिफंड के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एनटीए के पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल को सबमिट नहीं किया है वह आज (07 जुलाई 2026) रात 11:50 बजे तक अपनी बैंक डिटेल को सबमिट कर दे। आपके सबमिशन के बाद एनटीए की ओर से उस डिटेल को वेरिफाई किया जाएगा और फिर आपका रिफंड उसी अकाउंट में भेज दिया जाएगा। बता दें कि 03 मई को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे उन्हें एनटीए फीस रिफंड कर रहा है क्योंकि यह परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई थी।
14 लाख बच्चों ने नहीं किया है आवेदन
नीट यूजी 2026 परीक्षा में 22 लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 8 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने फीस रिफंड के लिए आवेदन किया है। ऐसे में 14 लाख के करीब बच्चे अभी भी इस प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाए हैं। आज फीस रिफंड के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है और माना जा रहा है कि अब इस डेडलाइन को बढ़ाया नहीं जाएगा। एजेंसी की ओर से एक बार इस डेडलाइन को आगे बढ़ाया जा चुका है। पहले फीस रिफंड की लास्ट डेट 30 जून घोषित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया था।
AIIMS Faculty Result 2026: एम्स फैकल्टी रिजल्ट जारी, Direct Link से aiimsexams.ac.in पर ऐसे करें चेक
फीस रिफंड के लिए अप्लाई से चूके तो नहीं मिलेगा पैसा
एनटीए की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, फीस रिफंड के लिए अब तक 8,29,510 उम्मीदवारों ने अपने बैंक खाते की जानकारी को पोर्टल पर अपडेट किया है, जबकि 03 मई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा में 22 लाख के करीब बच्चे शामिल हुए थे। ऐसे में अभी भी आधे से ज्यादा उम्मीदवार बैंक डिटेल अपडेट नहीं कर पाए हैं। एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों से जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के अपील की है, ताकि उनको रिफंड बिना किसी परेशानी की जारी किया जा सके।
नीट यूजी 2026: फीस रिफंड के लिए कैसे करें आवेदन?
नीट यूजी फीस रिफंड के लिए आपको अपनी बैंक डिटेल को NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपडेट करना होगा।
इसके लिए वेबसाइट के होम पेज पर Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund (Exam held on 03 May 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर Log in करें।
अब जो डैशबोर्ड खुलेगा वहां अपनी बैंक डिटेल डालकर सबमिट कर दें।
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से आपकी डिटेल को वेरिफाई किया जाएगा और फिर जानकारी सही पाए जाने के बाद आपका पैसा उस बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।
