नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 एडमिट कार्ड जारी करेगी। इस साल जिन कैंडिडेट्स ने नीट यूजी 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है वह इन दिनों नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी हो जाने के बाद कैंडिडेट उसे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से उसे डाउलनोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
NEET UG 2026: Admit Card Released Date Announced
कब जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी होने की ऑफिशियल डेट तो एनटीए की ओर से नहीं बताई गई है, लेकिन इतना तय है कि 3 मई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। इस हिसाब से नीट यूजी एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी हो सकता है। इससे पहले एनटीए ने एडवांस्ड सिटी स्लिप जारी की थी जिसके जरिए उम्मीदवारों को अपने शहर के बारे में जानकारी मिल गई है, जहां उनका एग्जाम सेंटर पड़ेगा।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कहां से और कैसे करें डाउनलोड?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Latest News सेक्शन में Admit for NEET (UG) 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
इसका प्रिंटआउट ले लें।
26 लाख से अधिक बच्चे देंगे परीक्षा
बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा में 26 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है जो पिछले साल से काफी अधिक है। 2025 में 23 लाख के करीब बच्चों ने नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इस एग्जाम में उपस्थित उम्मीदवारों की सही संख्या रिजल्ट के वक्त जारी की जाती है।
