NEET UG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड (NEET UG 2026 Admit Card) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जो देश के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में होगी।
बता दें कि एनटीए ने 26 अप्रैल 2026, रविवार को रात करीब 9:30 बजे एडमिट कार्ड का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया था। इससे पहले एनटीए ने एक ट्वीट के जरिए ये बताया था कि प्रवेश पत्र 27 अप्रैल को जारी किए जाएंगे, लेकिन फिर एडमिट कार्ड शनिवार को ही जारी कर दिया गया।
इस वर्ष परीक्षा पेन और पेपर मोड (OMR शीट) पर आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 720 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। पिछले वर्ष NEET UG परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। इसमें 22.09 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12.37 लाख छात्र सफल हुए थे।
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG Admit Card 2026
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
स्टेप 4: “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टप 5: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, सभी विवरण ध्यान से जांचें।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करें और 3-4 प्रिंटआउट निकाल लें। रंगीन प्रिंट को प्राथमिकता दें।
स्टेप 7: आवश्यक सेल्फ डिक्लेरेशन भरें और अभिभावक के हस्ताक्षर सुनिश्चित करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित अपडेट के लिए nta.nic.in और neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें। किसी भी समस्या की स्थिति में वे neetug2026@nta.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: ड्रेस कोड का रखें ध्यान
NEET UG परीक्षा में ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है। उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने चाहिए। भारी कपड़े, ज्वेलरी, मेटल एक्सेसरीज, लंबे बूट और बड़े बटन वाले कपड़ों से बचें। लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए सरल और आरामदायक कपड़े बेहतर माने जाते हैं। धार्मिक कारणों से विशेष पोशाक पहनने वाले छात्रों को पहले से दिशा-निर्देश पढ़ लेने चाहिए। ड्रेस कोड का पालन न करने पर अतिरिक्त जांच हो सकती है, जिससे समय की बर्बादी हो सकती है। सरल ड्रेस सबसे सुरक्षित विकल्प है।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: मोबाइल और गैजेट्स पर रोक
NEET UG 2026 परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए NTA ने यह नियम लागू किया है। उम्मीदवारों को केवल एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और जरूरी दस्तावेज ही साथ ले जाने चाहिए। परीक्षा केंद्र में नियमों का पालन करना हर छात्र की जिम्मेदारी है। लापरवाही से परीक्षा रद्द भी हो सकती है।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा केंद्र पर जल्दी पहुंचें
NTA ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है। दोपहर 2 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले सुरक्षा जांच, दस्तावेज सत्यापन और सीट व्यवस्था की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि कोई छात्र निर्धारित समय के बाद पहुंचता है तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा। ट्रैफिक, मौसम या अन्य कारणों से देरी हो सकती है, इसलिए कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना बेहतर रहेगा। परीक्षा केंद्र का पता एडमिट कार्ड पर दिया गया है। एक दिन पहले केंद्र का लोकेशन देख लेना समझदारी होगी।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: एडमिट कार्ड के साथ ID जरूरी
परीक्षा केंद्र में केवल एडमिट कार्ड ले जाना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को एक वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य मान्य दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे। पहचान पत्र पर नाम और फोटो स्पष्ट होना चाहिए। यदि एडमिट कार्ड और ID में जानकारी मेल नहीं खाती, तो परीक्षा केंद्र में परेशानी हो सकती है। इसलिए परीक्षा से पहले सभी दस्तावेज जांच लें। बिना वैध पहचान पत्र के प्रवेश में दिक्कत आ सकती है।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: OMR शीट पर होगी परीक्षा
NEET UG 2026 परीक्षा पेन और पेपर मोड में OMR शीट पर आयोजित की जाएगी। छात्रों को उत्तर OMR शीट पर सही गोले भरकर देने होंगे। OMR शीट में गलती सुधारने की सुविधा नहीं होती, इसलिए सावधानी जरूरी है। एक से अधिक गोले भरने पर उत्तर गलत माना जा सकता है। उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय धैर्य बनाए रखना चाहिए। जल्दबाजी में गलत विकल्प भरना नुकसानदायक हो सकता है। परीक्षा केंद्र में केवल अनुमत पेन का उपयोग करें और OMR शीट पर सभी विवरण सही तरीके से भरें।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: 180 प्रश्न, कुल 720 अंक
NEET UG 2026 परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा। यानी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है। इसलिए छात्रों को सोच-समझकर उत्तर देना चाहिए। अनुमान के आधार पर उत्तर भरने से कुल स्कोर प्रभावित हो सकता है। हर अंक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण होता है।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा की टाइमिंग और अवधि
NEET UG 2026 परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को कुल 180 प्रश्न हल करने होंगे। समय प्रबंधन इस परीक्षा में बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पहले आसान प्रश्न हल करें और कठिन प्रश्नों को बाद में रखें। परीक्षा शुरू होने के बाद अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 से 2 घंटे पहले पहुंचना चाहिए ताकि सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन समय पर पूरा हो सके।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: 3 मई को होगी NEET UG परीक्षा
NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। रिपोर्टिंग टाइम एडमिट कार्ड पर अलग से दिया गया है, जिसका पालन करना जरूरी है। परीक्षा केंद्र के गेट समय पर बंद कर दिए जाएंगे। देर से पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए यात्रा की योजना पहले से बनाकर रखें और परीक्षा के दिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: एडमिट कार्ड में मिलेगी यह जानकारी
नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का पूरा नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, फोटो, जन्मतिथि, एग्जाम सेंटर का नाम और पूरा पता, एग्जाम सिटी, रिपोर्टिंग टाइम, रजिस्ट्रेशन के दौरान चुनी गई एग्जाम लैंग्वेज, कैटेगरी और एग्जाम के दिन के लिए डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन की जानकारी मिलेगी।
neet.nta.nic.in, NEET UG Admit Card 2026 LIVE: NEET UG 2026 एडमिट कार्ड जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें और किसी भी गलती पर तुरंत NTA से संपर्क करें।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: ऐसे डाउनलोड करें नीट यूजी एडमिट कार्ड
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
स्टेप 4: “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टप 5: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, सभी विवरण ध्यान से जांचें।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करें और 3-4 प्रिंटआउट निकाल लें। रंगीन प्रिंट को प्राथमिकता दें।
स्टेप 7: आवश्यक सेल्फ डिक्लेरेशन भरें और अभिभावक के हस्ताक्षर सुनिश्चित करें।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाएं और क्या नहीं?
नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट ध्यान रखें कि OMR शीट पर आंसर मार्क करने के लिए सेंटर पर सिर्फ पेन का इस्तेमाल करना होगा। ओवरराइटिंग या करेक्शन फ्लूइड का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।
एग्जाम हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, कैलकुलेटर, कागज, हैंडबैग, खाने की चीजें और मेटल की चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: नीट यूजी एग्जाम के बाद आगे की टाइमलाइन
NEET UG 2026 एग्जाम 3 मई को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में करीब 22 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल होंगे। परीक्षा के बाद NTA ऑफिशियल वेबसाइट पर स्कैन की हुई OMR शीट के साथ प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। प्रोविजनल आंसर की पर कैंडिडेट आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी। साथ ही रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। नीट यूजी 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जून में जारी होने की संभावना है और उसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और ये तैयारी पूरी रखें
नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। हॉल टिकट को डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को अपनी तैयारी को फाइनल कर लेना चाहिए। सेंटर प्लानिंग, ड्रेस कोड का पालन करने और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी से तैयार कर लें।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: रीजनल भाषा में पेपर देने वाले कैंडिडेट ये जरूर चेक करें
जो कैंडिडेट नीट यूजी परीक्षा का पेपर रीजनल भाषाओं में देने वाले हैं वह अपने हॉल टिकट पर प्रिंटेड पेपर मीडियम कन्फर्म कर लें, क्योंकि एग्जाम 13 भाषाओं में होगा और पेपर बाइलिंगुअल होंगे।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री
NEET UG एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ अभ्यर्थियों को एक वैध सरकारी पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड मान्य होंगे।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: एडमिट कार्ड में चेक करें अपनी सभी डिटेल्स
नीट यूजी का एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड को जल्द से जल्द डाउनलोड करें उसमें अपनी जानकारी को चेक करें। एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग और एंट्री टाइमिंग को अच्छे से चेक कर लें क्योंकि आसानी से वेरिफिकेशन के लिए तय समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचना ज़रूरी होगा।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: 27 अप्रैल की डेट बताकर 26 अप्रैल को ही जारी कर दिया एडमिट कार्ड
एनटीए ने 26 अप्रैल 2026, रविवार को रात करीब 9:30 बजे एडमिट कार्ड का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया था। इससे पहले एनटीए ने एक ट्वीट के जरिए ये बताया था कि प्रवेश पत्र 27 अप्रैल को जारी किए जाएंगे, लेकिन फिर एडमिट कार्ड शनिवार को ही जारी कर दिया गया। हालांकि सबसे पहले एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 26 अप्रैल ही थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक्टिव किया जा चुका है।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: 3 मई को आयोजित होगी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स उसे ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से उसे डाउनलोड करें और एग्जाम सेंटर पर प्रवेश पत्र जरूर लेकर जाएं।
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
स्टेप 4: “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टप 5: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, सभी विवरण ध्यान से जांचें।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करें और 3-4 प्रिंटआउट निकाल लें। रंगीन प्रिंट को प्राथमिकता दें।
स्टेप 7: आवश्यक सेल्फ डिक्लेरेशन भरें और अभिभावक के हस्ताक्षर सुनिश्चित करें।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: रजिस्ट्रेशन शुल्क कितना था?
नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित था। जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 1,700 रुपये, EWS और OBC-NCL कैंडिडेट्स के लिए 1,600 रुपये और SC, ST, और PwBD एप्लीकेंट्स के लिए 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित था।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कब से कब तक चले थे?
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 8 फरवरी, 2026 को ओपन हुई थी। पहले इसकी डेडलाइन 8 मार्च थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 11 मार्च कर दिया गया था।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: 3 मई को 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
NEET UG 2026 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। ये भाषाएं हैं- इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
एडमिट कार्ड पर वही भाषा मीडियम दिखेगा जिसे कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन के समय चुना था। क्वेश्चन पेपर भी कैंडिडेट को उसी भाषा में दिया जाएगा जो उन्होंने रजिस्ट्रेशन के दौरान चुनी थी।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री
NEET UG एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ अभ्यर्थियों को एक वैध सरकारी पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड मान्य होंगे।
NEET UG Admit Card 2026 LIVE: कहां से और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
स्टेप 4: “Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्टप 5: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, सभी विवरण ध्यान से जांचें।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करें और 3-4 प्रिंटआउट निकाल लें। रंगीन प्रिंट को प्राथमिकता दें।
स्टेप 7: आवश्यक सेल्फ डिक्लेरेशन भरें और अभिभावक के हस्ताक्षर सुनिश्चित करें।
NEET UG Admit Card 2026 LIVE: आज जारी होगा नीट यूजी एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी करेगी। एडमिट कार्ड सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।
NEET UG Admit Card 2026 LIVE: नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में होगी आयोजित
NEET UG 2026 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। ये भाषाएं हैं- इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
एडमिट कार्ड पर वही भाषा मीडियम दिखेगा जिसे कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन के समय चुना था। क्वेश्चन पेपर भी कैंडिडेट को उसी भाषा में दिया जाएगा जो उन्होंने रजिस्ट्रेशन के दौरान चुनी थी।
NEET UG Admit Card 2026 LIVE: 27 अप्रैल को जारी होगा नीट यूजी एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ट्विटर (X) पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि अब नीट यूजी एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE: इस साल कितने लाख कैंडिडेट्स ने कराया है रजिस्ट्रेशन?
इस साल नीट यूजी 2026 के लिए करीब 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि सही संख्या इस परीक्षा के परिणाम के समय जारी की जाती है। पिछले साल नीट यूजी परीक्षा में 22.09 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 12.37 लाख छात्रों ने परीक्षा पास की थी।