नीट यूजी 2026 के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी। नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 8 फरवरी को शुरू हुआ था। करीब एक महीने चलने वाली इस प्रक्रिया का जो कैंडिडेट हिस्सा बन गए हैं वह अब आगे के प्रोसेस के बारे में जानना चाहेंगे। वहीं अगर जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह लास्ट डेट से पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

फीस का भुगतान होने के बाद ही सबमिट होगा फॉर्म

देशभर में MBBS, BDS, AYUSH, और दूसरे मेडिकल कोर्स जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन तभी सुनिश्चित होगा जब आवेदन शुल्क का भुगतान पूरा हो जाएगा। आवेदन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 8 मार्च रात 9 बजे तक है। आखिरी तारीख के बाद न तो एप्लीकेशन विंडो खुली रहेगी और न ही कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।

मिडिल ईस्ट देशों में CBSE कक्षा 10वीं की सभी परीक्षाएं रद्द, कक्षा 12वीं का 7 मार्च को होने वाला पेपर स्थगित

एप्लीकेशन प्रोसेस बंद होने के बाद आगे की प्रक्रिया

नीट यूजी 2026 के लिए एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाने के बाद एनटीए की ओर से कैंडिडेट्स को फॉर्म में कुछ बदलाव किए जाने का मौका मिलेगा। दरअसल, एनटीए नीट यूजी करेक्शन विंडो ओपन करेगा। नीट यूजी की करेक्शन विंडो 10 से 12 मार्च तक खुली रहेगी। इस दौरान रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स कुछ सीमित बदलाव अपने फॉर्म में कर सकते हैं। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद फॉर्म में दी गई हर जानकारी को एकदम फाइनल माना जाएगा।

मई में निर्धारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन प्रोसेस के बाद करेक्शन विंडो खुलेगी और उसके बंद हो जाने के बाद उम्मीदवारों को इस परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। उससे पहले एनटीए की ओर से उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी जिसके कैंडिडेट्स को परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगा जहां उनका सेंटर पड़ेगा और सेंटर की विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हो सकती है। ऐसे में इसका एडमिट कार्ड अप्रैल के आखिर में आने की संभावना है। वहीं सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी होगी।

NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 मई को होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल, फीस और आधार बेस्ड ई-केवाईसी के नए नियम

नीट यूजी 2026 कितनी भाषाओं में आयोजित होगी ?

नीट यूजी 2026 को हिन्दी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिसमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, भाषा का विकल्प फॉर्म भरते समय ही चुनना होगा, बाद में बदलाव संभव नहीं है।