नीट यूजी 2026 के नोटिफिकेशन का इंतजार 8 फरवरी 2026 (रविवार) को खत्म हो गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह अधिसूचना जारी कर दी और इसी के साथ नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया। यह प्रक्रिया 8 मार्च 2026 तक चलेगी। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का हिस्सा बनने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस बार एनटीए ने कुछ नए नियम इस प्रक्रिया में जोड़े हैं जिनके बारे में हर कैंडिडेट को अप्लाई करने से पहले पता होना चाहिए। खुद एनटीए ने ट्विटर पर इससे संबंधित वीडियो जारी किए हैं ताकि उम्मीदवार किसी तरह की समस्या में न पड़ें।

एनटीए ने इन नए नियमों को जोड़ा है

एनटीए ने इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में इस साल आधार-बेस्ड eKYC, लाइव फोटोग्राफी, सपोर्टिंग डॉक्युमेंट्स और फॉर्म भरने के लिए दूसरी जरूरतों को जोड़ा है। NTA ने रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी और की जगह किसी और की पहचान और डुप्लीकेशन को रोकने और नेशनल लेवल के एग्जाम की इंटीग्रिटी को बेहतर बनाने के लिए नए नियम जोड़े हैं।

NEET UG 2026: ये हैं एनटीए के नए नियम

आधार-बेस्ड eKYC: NTA ने इस साल से कैंडिडेट्स की पहचान वेरिफिकेशन के लिए आधार-बेस्ड eKYC शुरू किया है। NEET UG 2026 के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स को यह चेक करना होगा कि उनका आधार-लिंक्ड नंबर एक्टिव है और उसमें नेटवर्क कनेक्टिविटी है। NTA ने इसके बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि यह चेक करें कि आपका आधार-लिंक्ड नंबर एक्टिव है और उसमें सही नेटवर्क कवरेज है।

सीटीईटी 2026 परीक्षा परिणाम कब होगा जारी? यहां देखें संभावित तारीख, फरवरी मिड में आ सकती है आंसर की

लाइव फोटो कैप्चर: स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के लिए एक लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी। एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले सभी स्टूडेंट्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी फोटो फ्रेम का 80% हिस्सा कवर करे और मिसमैच से बचने के लिए कैप, चश्मा या गॉगल्स पहनने से बचें।

एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवार यह सुनिश्चित रखें कि आपका वेबकैम अच्छे से काम कर रहा है। आप किसी भी फोन में QR कोड स्कैन करके मोबाइल कैमरे का इस्तेमाल करके फोटो अपलोड कर सकते हैं और अपना एप्लीकेशन पूरा कर सकते हैं।

इन नए नियमों के जरिए NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सही से पुष्टिकरण हो सकेगा। लाइव फोटो को आधार फोटो से ऑटोमैटिकली कम्पेयर करेगा, लेकिन अगर लाइव फ़ोटोग्राफ आधार फोटोग्राफ़ से मैच नहीं करता है तो कैंडिडेट फ़ॉर्म भरने के प्रोसेस के दौरान एक वैलिड सपोर्टिंग सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।