नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना जारी होते हीरजिस्ट्रेशन विंडो भी ओपन हो गई है। देशभर में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला लेने के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कैंडिडेट को अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से लेकर 8 मार्च 2026 तक चलेगी। 10 मार्च से 12 मार्च तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी।
पिछले वर्ष NEET UG के आवेदन 7 फरवरी से शुरू हुए थे और परीक्षा मई के पहले रविवार को आयोजित की गई थी। इसी ट्रेंड के आधार पर इस बार भी फरवरी में आवेदन और मई 2026 में परीक्षा होने की संभावना है।
NEET UG 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स की क्विक चेकलिस्ट
एनटीए ने 8 जनवरी 2026 को एक जरूरी एडवाइजरी जारी की थी। आवेदन से पहले उम्मीदवार इन दस्तावेजों को तैयार रखें:
आधार कार्ड: नाम और बायोमेट्रिक विवरण 10वीं/12वीं के सर्टिफिकेट से मैच होना चाहिए
कैटेगरी सर्टिफिकेट: SC/ST/OBC/EWS के लिए वैध और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी
UDID कार्ड: PwD उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य
डिजिटल डॉक्यूमेंट्स: पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान (NTA के तय फॉर्मेट में)
NEET UG 2026 क्यों है खास?
हर साल NEET की प्रतिस्पर्धा और कठिन होती जा रही है। 2025 में 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 2026 में MBBS, BDS, BAMS, BHMS और BSMS सीटों के लिए इससे भी ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन करने की संभावना है।
NEET UG 2026 Live Updates: नीट यूजी के लिए आवेदन कैसे करें?
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हो गई है। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
स्टेप 2. “New Registration” पर क्लिक कर एप्लीकेशन नंबर जनरेट करें।
स्टेप 3. पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक जानकारी और एग्जाम सिटी का चयन करें।
स्टेप 4. मांगे गए दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
स्टेप 5. UPI/नेट बैंकिंग/डेबिट-क्रेडिट कार्ड से आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 6. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
NEET UG Registration LIVE Updates: आवेदन प्रक्रिया को जनसत्ता एक्सपर्ट की सलाह
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक्सपर्ट की यही सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें। पिछले वर्षों में देखा गया है कि आवेदन की आखिरी 48 घंटों में NTA की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आती हैं। ऐसे में समय रहते आवेदन कर दें।
NEET UG Registration LIVE Updates: इन दस्तावेजों को करना होगा अपलोड
आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ अहम दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें हाल की पासपोर्ट फोटो, एड्रेस प्रूफ और स्कैन किया हुआ सिग्नेचर शामिल है।
NEET UG Registration LIVE Updates: नीट यूजी 2026 नोटिफिकेशन जारी, 3 मई को होगी परीक्षा
नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत हो चुकी है। नीट यूजी परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
NEET UG Registration LIVE Updates: नीट यूजी का नोटिफिकेशन जारी, 8 मार्च तक करें आवेदन
एनटीए ने नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत हो गई है। देशभर में 1.29 लाख सीटों के लिए कैंडिडेट्स 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
NEET UG Registration LIVE Updates: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन आज हो सकता है शुरू
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत आज हो सकती है। एनटीए इसको लेकर अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी।
NEET UG Registration LIVE Updates: नीट यूजी परीक्षा मई में होगी आयोजित
NEET UG परीक्षा आमतौर पर मई के पहले रविवार को आयोजित की जाती है। पिछले साल नीट यूजी परीक्षा 4 मई को हुई थी।
2024 और 2023 में यह परीक्षा क्रमशः 5 और 7 मई को आयोजित हुई थी।
इसी आधार पर माना जा रहा है कि NEET UG 2026 परीक्षा मई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की पुष्टि NTA नोटिफिकेशन के बाद ही होगी।
NEET UG Registration Date LIVE: 1.29 लाख सीटों के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। एनटीए देशभर में 1.29 लाख सीटों के लिए यह प्रक्रिया शुरू करेगा। यह रजिस्ट्रेशन प्रोसेस MBBS और BDS में दाखिले के लिए शुरू होगा।
NEET UG Registration Date LIVE: MBBS और BDS के लिए एकमात्र परीक्षा
भारत में MBBS और BDS में दाखिले के लिए NEET UG एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके अलावा BAMS, BHMS और BSMS जैसे कोर्सेस में भी प्रवेश NEET स्कोर के आधार पर ही होता है।
NEET UG Registration Date LIVE: नीट यूजी परीक्षा में 11वीं और 12वीं पर आधारित होते हैं प्रश्न
नीट यूजी 2026 का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कभी भी शुरू हो सकता है। नीट यूजी परीक्षा में मुख्य रूप से NCERT की 11वीं और 12वीं कक्षा के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान + प्राणी विज्ञान) विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
NEET UG Registration Date LIVE: नीट यूजी का रजिस्ट्रेशन पिछले 3 साल में कब हुआ शुरू?
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने से जुड़ा नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। एनटीए की ओर से एक अधिसूचना जारी होगी जिसके साथ ही रजिस्ट्रेशन विंडो भी ओपन हो जाएगी। यहां हम आपको पिछले 3 साल का ट्रेंड दे रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नीट यूजी का रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा और परीक्षा कब होगी?
पिछले साल यानी 2025 में NEET UG एप्लीकेशन 7 फरवरी को शुरू हुआ था और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 4 मई को हुआ था।
2024 में, NEET UG एप्लीकेशन 9 फरवरी को शुरू हुआ था और एग्जाम 5 मई को हुआ था।
2023 में, NEET UG के लिए एप्लीकेशन 6 मार्च को शुरू हुआ था और एग्जाम 7 मई को हुआ था।
NEET UG Registration LIVE Updates: नीट यूजी परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी
मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए NEET (UG) सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। इसी परीक्षा के माध्यम से MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा को National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है।
नीट यूजी 2026 के लिए एनटीए कभी भी अधिसूचना जारी कर सकती है। अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। करीब महीने भर तक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चलेगा। इसके बाद मई में नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
NEET परीक्षा ऑफलाइन (Pen & Paper Based) होती है। छात्रों को OMR शीट पर उत्तर भरने होते हैं। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होती है। इस परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं जो अनिवार्य हैं। परीक्षा कुल 720 अंक की होती है और इसमें नेगेटिव मार्किंग होती है। सही उत्तर पर +4 अंक मिलते हैं। गलत उत्तर पर -1 अंक काटा जाता है।
NEET UG Registration LIVE Updates: फरवरी में आवेदन, मई में परीक्षा की उम्मीद
पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो NEET UG परीक्षा आमतौर पर मई के पहले रविवार को आयोजित की जाती है। 2025 में परीक्षा 4 मई को हुई थी। 2024 और 2023 में यह परीक्षा क्रमशः 5 और 7 मई को आयोजित हुई थी। इसी आधार पर माना जा रहा है कि NEET UG 2026 परीक्षा मई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की पुष्टि NTA नोटिफिकेशन के बाद ही होगी।
NEET UG Registration Date LIVE: रजिस्ट्रेशन के वक्त इन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन से पहले एनटीए ने एक एडवाइजरी जारी कर उन दस्तावेजों की सूची कैंडिडेट्स को दी जिनकी जरूरत रजिस्ट्रेशन के वक्त होगी।
इन दस्तावेजों को रखें तैयार
पासपोर्ट साइज फोटो
पोस्टकार्ड साइज फोटो
साइन (Signature)
अंगूठे का निशान (Thumb Impression)
बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों के निशान
कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
कक्षा 10 की मार्कशीट
पहचान पत्र (आधार के अलावा)
एड्रेस प्रूफ
जातिगत प्रमाण पत्र (Category Certificate)
दिव्यांग प्रमाण पत्र (PwBD Certificate)
नागरिकता प्रमाण पत्र (Citizenship Certificate)
NEET UG Registration Date LIVE: नीट यूजी 2026 में आवेदन कैसे करें ?
रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाकर “New Registration” विकल्प से आवेदन करना होगा।
पहले एप्लीकेशन नंबर जनरेट होगा, फिर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड कर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।
NEET 2026 Registration Date Live Updates: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार रखें ये डॉक्युमेंट्स
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज ही शुरू हो सकता है। जो भी उम्मीदवार इस प्रोसेस का हिस्सा बनेंगे उन्हें सलाह दी जाती है कि वह पंजीकरण करने से पहले कुछ दस्तावेजों को जरूर तैयार रखें। यह दस्तावेज सही और वैलिड होने चाहिए। नीचे देखिए उन दस्तावेजों की लिस्ट
आधार कार्ड: इसमें सही जानकारी होनी चाहिए
– नाम
– जन्म तिथि
– जेंडर
– फोटो
– पता
– बायोमेट्रिक डिटेल्स (जहां लागू हो)
UDID कार्ड (PwBD कैंडिडेट्स के लिए): अपडेटेड डिटेल्स (अगर लागू हो) के साथ वैलिड होना चाहिए।
कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS/SC/ST/OBC-NCL): यह सही अथॉरिटी द्वारा जारी किया जाना चाहिए और NEET रजिस्ट्रेशन के दौरान इस्तेमाल के लिए वैलिड होना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन के दौरान देरी या रिजेक्शन से बचने के लिए एप्लीकेशन विंडो से काफी पहले इन डॉक्यूमेंट्स में कोई भी अपडेट पूरा कर लें।
NEET UG Registration Date LIVE: पिछले 3 साल में कब शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन और कब हुई परीक्षा?
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने से जुड़ा नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। एनटीए की ओर से एक अधिसूचना जारी होगी जिसके साथ ही रजिस्ट्रेशन विंडो भी ओपन हो जाएगी। यहां हम आपको पिछले 3 साल का ट्रेंड दे रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नीट यूजी का रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा और परीक्षा कब होगी?
पिछले साल यानी 2025 में NEET UG एप्लीकेशन 7 फरवरी को शुरू हुआ था और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 4 मई को हुआ था।
2024 में, NEET UG एप्लीकेशन 9 फरवरी को शुरू हुआ था और एग्जाम 5 मई को हुआ था।
2023 में, NEET UG के लिए एप्लीकेशन 6 मार्च को शुरू हुआ था और एग्जाम 7 मई को हुआ था।
NEET UG Registration Date LIVE: कब आयोजित हो सकती है नीट यूजी 2026 परीक्षा?
नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 7 फरवरी 2026 को शुरू होने की संभावना है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। वहीं NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित हो सकती है।
NEET UG Registration Date LIVE: PwD उम्मीदवारों के लिए खास निर्देश
PwD उम्मीदवारों को आवेदन के समय UDID कार्ड और मेडिकल सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य होगा।
NEET UG Registration Date LIVE: मोबाइल नंबर और ईमेल रखें एक्टिव
आवेदन के दौरान दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एक्टिव रखें। सभी जरूरी अपडेट्स इन्हीं पर भेजे जाएंगे।
NEET UG Registration Date LIVE: अफवाहों से रहें दूर
NEET से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें।
NEET UG Registration Date LIVE: तैयारी के अंतिम टिप्स
NEET 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट, पिछले सालों के प्रश्न पत्र और NCERT रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए।
NEET UG Registration Date LIVE:प्राइवेट कॉलेजों के विकल्प
कम रैंक आने पर भी उम्मीदवार प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि, वहां फीस ज्यादा होती है।
NEET UG Registration Date LIVE: सरकारी कॉलेजों में कड़ी प्रतिस्पर्धा
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें सीमित होती हैं, जिस कारण कट-ऑफ काफी ऊंची जाती है। टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही सरकारी कॉलेज मिल पाते हैं।
NEET UG Registration Date LIVE: काउंसलिंग प्रक्रिया
NEET रिजल्ट के बाद ऑल इंडिया और स्टेट लेवल काउंसलिंग शुरू होती है। इसमें उम्मीदवारों को कॉलेज और कोर्स का चयन करना होता है।
NEET UG Registration Date LIVE: कट-ऑफ हर साल बदलती है
NEET UG की कट-ऑफ हर साल उम्मीदवारों की संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर के आधार पर तय होती है। जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ आमतौर पर ज्यादा रहती है।
NEET UG Registration Date LIVE: रिजल्ट जून में संभावित
NEET UG 2026 का रिजल्ट परीक्षा के लगभग एक महीने बाद जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से चेक कर सकेंगे।
NEET UG Registration Date LIVE: ड्रेस कोड का पालन जरूरी
NEET परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड लागू रहता है। भारी कपड़े, जूते, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित होता है। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा से रोका जा सकता है।
NEET UG Registration Date LIVE:परीक्षा एक ही शिफ्ट में
NEET UG परीक्षा आमतौर पर एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है।
NEET UG Registration Date LIVE: सुधार विंडो की उम्मीद
पिछले वर्षों की तरह NTA इस बार भी करेक्शन विंडो खोल सकता है। इस दौरान उम्मीदवार नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी जैसी कुछ जानकारियों में सुधार कर सकेंगे। हालांकि, सभी फील्ड एडिटेबल नहीं होते।
