राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीय यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 8 फरवरी 2026 से शुरू कर दी है। NEET देश की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिस्पर्धी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है, जिसके जरिएबीएससी के अंतर्गत एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीवीएससी और एएच, बीएचएमएस और एमएनएस नर्सिंग में दाखिला मिलता है। जो उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
NEET UG 2026 से किन कोर्सों में मिलेगा दाखिला?
NEET UG 2026 स्कोर के आधार पर इन कोर्सों में एडमिशन होगा:
एमबीबीएस (ऑल इंडिया व स्टेट कोटा)
बीडीएस
बीवीएससी और एएच
बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस (आयुष पाठ्यक्रम)
बी.एच.एम. एस
बीएससी नर्सिंग (एमएनएस – सशस्त्र बल)
NEET UG 2026 में क्या नया है?
इस साल NTA ने परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं:
आधार बेस्ड ई-केवाईसी अनिवार्य
लाइव फोटो कैप्चर (फॉर्म भरते समय)
फर्जी आवेदन रोकने के लिए सख्त जांच
एक उम्मीदवार, एक आवेदन (डुप्लीकेट फॉर्म पर सीधा रद्द)
NEET UG 2026 Important Dates
इवेंट तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 (रात 9 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो 10–12 मार्च 2026
परीक्षा तिथि 3 मई 2026 (रविवार)
परीक्षा समय 2:00 PM – 5:00 PM
सिटी स्लिप जल्द घोषित होगी
एडमिट कार्ड जल्द घोषित होगा
रिजल्ट जल्द घोषित होगा
NEET UG 2026 Exam Pattern
परीक्षा अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)
मोड: पेन और पेपर
समय: दोपहर 2 से शाम 5 बजे
भाषा: 13 भाषाओं में परीक्षा
नीट यूजी 2026 कितनी भाषाओं में आयोजित होगी ?
नीट यूजी 2026 को हिन्दी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिसमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, भाषा का विकल्प फॉर्म भरते समय ही चुनना होगा, बाद में बदलाव संभव नहीं है।
NEET UG 2026 Application Fee
श्रेणी फीस
जनरल ₹1700
जनरल-EWS / OBC-NCL ₹1600
SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर ₹1000
विदेशी केंद्र (Outside India): ₹9500 (सभी श्रेणियों के लिए)
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जिसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
NEET UG 2026 Apply Online कैसे करें?
NEET UG 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, जिसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है।
स्टेप 1: ऑफिशियल नीट nta.ac.in या neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें और एंटर करें।
स्टेप 3: मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 4: आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 5: कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसको सेव करें।
एक उम्मीदवार, एक ही आवेदन
NTA ने साफ किया है, एक से ज्यादा फॉर्म भरने का मतलब है सीधा डिस्क्वालिफिकेशन और इस मामले में किसी उम्मीदवार की कोई अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।
NEET UG 2026 Helpline
एनटीए ने नीट यूजी 2026 में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 और ईमेल आईडी neetug2026@nta.ac.in को जारी किया है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस या इससे जुड़ी किसी भी परेशानी या सलाह के लिए उम्मीदवार इन दोनों जगह संपर्क कर सकते हैं।
NEET UG 2026 FAQs: नीट यूजी 2026 के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल
Q1. NEET UG 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुए हैं?
A. 8 फरवरी 2026 से।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
A. 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक।
Q3. NEET UG 2026 की परीक्षा कब होगी?
A. 3 मई 2026 (रविवार)।
Q4. क्या ऑफलाइन आवेदन संभव है?
A. नहीं, केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य हैं।
Q5. क्या भाषा का विकल्प बाद में बदला जा सकता है?
A. नहीं, भाषा एक बार चुनने के बाद बदली नहीं जा सकती।
Q6. NEET UG 2026 का स्कोर किन कोर्सों में मान्य है?
A. MBBS, BDS, AYUSH, BVSc, BHMS, और MNS Nursing।
