NEET UG Re-Exam Date 2026 OUT: नीट यूजी 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने की संभावना है। परीक्षा से पहले सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को पहले से अधिक सख्त किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दोबारा न हो।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह साफ कर दिया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही उम्मीदवारों का पुराना आवेदन, एग्जाम सिटी और उम्मीदवारों का डेटा पहले वाला ही मान्य रहेगा। बस 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए जल्द ही नई सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा।

कैसे और कब आयोजित होगी परीक्षा

नीट यूजी 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने की संभावना है। परीक्षा से पहले सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को पहले से अधिक सख्त किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दोबारा न हो।

जारी है पेपर लीक मामले की जांच

पेपर लीक मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है। इस मामले में कई राज्यों में जांच तेज हो चुकी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में काफी नाराजगी देखने को मिली थी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी बातें

उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं और उनकी परीक्षा का नया एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा। परीक्षा तिथि 21 जून 2026 है और परीक्षा मोड पेन-पेपर मोड में ही आयोजित की जाएगी।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और NTA की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।