नीट यूजी री एग्जाम 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को अगर यह लगता है कि नीट परीक्षा पास करने के बाद उनका एडमिशन MBBS के लिए आराम से हो जाएगा तो फिर ये उनकी गलतफहमी है। जी हां, नीट परीक्षा पास करने के बाद भी उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस में दाखिला लेना इतना आसान नहीं है। वैसे तो रिजल्ट आने के बाद की प्रक्रिया का हिस्सा बनना एडमिशन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, लेकिन उस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भी आपका एडमिशन कैंसिल हो सकता है।
कब आ सकता है नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट?
नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट जुलाई में ही जारी किया जाएगा इस बात की संभावना सबसे अधिक है। बात करें संभावित तिथि की तो माना जा रहा है कि नीट यूजी री एग्जाम का परिणाम 20 जुलाई 2026 तक जारी कर दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द से जल्द NEET UG 2026 री-एग्जाम रिजल्ट घोषित करने के लिए काम कर रही है ताकि एडमिशन प्रोसेस और MBBS एकेडमिक सेशन में कोई देरी न हो। रिजल्ट जारी होने के बाद इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट आगे काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे जो एडमिशन के लिए बेहद जरूरी है।
नीट परीक्षा पास करने के बाद भी एडमिशन की राह मुश्किल
जी हां, नीट यूजी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि यह एग्जाम क्रैक करना मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने की गारंटी नहीं है। नीट पास करने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान कॉलेज या संस्थानों द्वारा तय की गई शर्तों को भी पूरा करना होता है जैसे- उनकी शैक्षणिक योग्यता, मेरिट लिस्ट में रैंक और मेडिकल फिटनेस, अगर इनमें से कोई शर्त भी उम्मीदवार पूरी नहीं कर पाते हैं तो उन्हें एडमिशन नहीं दिया जाता।
रिजल्ट के बाद डायरेक्ट एडमिशन नहीं मिलता
उम्मीदवार ध्यान रखें कि नीट यूजी रिजल्ट के बाद अगर आप ये परीक्षा पास कर लेते हैं तो आपको कोई भी कॉलेज या संस्थान डायरेक्ट एडमिशन नहीं देगा। रिजल्ट आने के बाद सभी को MCC ऑल इंडिया कोटा या राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी के द्वारा आयोजित किए जाने वाले काउंसलिंग राउंड का हिस्सा बनना होता है और इसी प्रक्रिया में उम्मीदवारों को (सभी शर्तें पूरी होने के बाद) सीट आवंटित की जाती है। यह परीक्षा पास करने के बाद आपका एडमिशन आपकी रैंक और चुने हुए कॉलेज में बची हुई सीटों पर भी निर्भर करता है।
12वीं के मार्क्स की वेटेज को भी हल्के में ना लें
नीट पास करने के बाद कैंडिडेट ध्यान रखें कि काउंसलिंग प्रक्रिया और कॉलेज-संस्थान की शर्तें पूरी करने के समय उनके 12वीं के मार्क्स की भी देखे जाते हैं। काउंसलिंग के समय यह देखा जाता है कि उम्मीदवार को 12वीं क्लास में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषय में कितने मार्क्स मिले हैं? नियमों के मुताबिक, जनरल कैटेगिरी के लिए इन विषयों में 50 प्रतिशत और एसएसी, एसटी और ओबीसी के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी हैं। अगर यह क्राइटेरिया पूरा नहीं होता है तो एडमिशन नहीं मिलेगा।
यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की होने वाली है जारी, यहां देखें संभावित तारीख और डाउनलोड करने का तरीका
गलत जानकारी देने पर रद्द हो सकता है आपका फॉर्म
नीट यूजी रिजल्ट के बाद MBBS में एडमिशन लेने की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण बात ये है कि कॉलेजों या संस्थान की ओर से जरूरी नियम और शर्तों को पूरा करना होती है। ऐसे में आपके एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई आपकी हर जानकारी सही होनी चाहिए, क्योंकि एडमिशन से पहले इसे वेरिफाई किया जाता है और अगर उस समय आपके द्वारा दी गई जानकारी झूठी, फर्जी या फिर गलत पाई जाती है तो एनटीए ऐसे छात्रों को भविष्य में अपनी किसी भी परीक्षा में बैठने से रोक सकता है। साथ ही आपका नीट यूजी का फॉर्म भी रद्द किया जा सकता है। साथ ही एजेंसी के पास कानूनी कार्रवाई का भी विकल्प होता है इसलिए ये ध्यान रखें की फॉर्म में दी गई हर जानकारी सही होनी चाहिए।
नीट एग्जाम नहीं हो पाए क्लियर तो क्या करें?
वैसे तो हर उम्मीदवार के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं, लेकिन फिर भी किसी कैंडिडेट का अगर नीट यूजी एग्जाम क्लियर नहीं हो पाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। उन उम्मीदवारों के पास भी बहुत विकल्प हैं जो नीट एग्जाम क्लियर नहीं कर
पाएंगे। ऐसे उम्मीदवार इन विकल्पों को चुन सकते हैं-
अलाइड हेल्थ साइंस: संबद्ध स्वास्थ्य पेशे विविध और पुरस्कृत करियर प्रदान करते हैं जो स्वास्थ्य सेवा वितरण का समर्थन और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
a) फिजियोथेरेपी: एक फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में आप अनुरूपित शारीरिक व्यायाम और रिहैब तकनीकों के माध्यम से चोटों और सर्जरी से उबरने में रोगियों की मदद करेंगे। इस भूमिका के लिए शरीर रचना विज्ञान की गहरी समझ और रोगी की देखभाल के लिए एक दयालु दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है।
b) ऑक्यूपेशनल थेरेपी: ऑक्यूपेशनल थेरेपी किसी व्यक्ति को दैनिक गतिविधियों को करने की उनकी क्षमता को पुनः प्राप्त करने में मददगार होती है। वे रोगियों को स्वतंत्रता प्राप्त करने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करने के लिए व्यक्तिगत चिकित्सा योजनाएँ तैयार करते हैं।
c) रेडियोग्राफी: रेडियोग्राफर में एक्स रे और MRI जैसी मेडिकल सुविधा आती हैं। यह तकनीक रोग का जल्द पता लगाने की दिशा में काम करती है।
- नर्सिंग: कई प्राइवेट मेडिकल इंस्टीट्यूट नर्सिंग का कोर्स कराते हैं। नर्सिंग डॉक्टरी का ही एक अभिन्न अंग है। इसमें रोगी की देखभाल करने की ट्रेनिंग होती है।
a) इमरजेंसी नर्सिंग: इमरजेंसी नर्सिंग हाई प्रेशर वाले माहौल में तुरंत देखभाल प्रदान करती है। इमरजेंसी नर्सिंग रोगियों को स्थिर करने और आपात स्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए त्वरित निर्णय लेती हैं।
b) बाल चिकित्सा नर्सिंग: बाल चिकित्सा नर्स शिशुओं, बच्चों और किशोरों की देखभाल करने, उनकी अनूठी चिकित्सा आवश्यकताओं को संबोधित करने और युवा रोगियों और उनके परिवारों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
c) जेरिएट्रिक नर्सिंग: जेरिएट्रिक नर्स बुजुर्ग रोगियों की देखभाल करने, उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का प्रबंधन करने और उनके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाने में विशेषज्ञ होती हैं।
