नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से नीट यूजी री एग्जाम 2026 की डेट रिलीज की जा चुकी है। देशभर में 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा में वह सभी उम्मीदवार शामिल होंगे जो 03 मई को हुई परीक्षा में शामिल हुए थे जिसे 12 मई को एनटीए ने पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया था। उन सभी कैंडिडेट्स को दोबारा से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है और न ही उन्हें दोबारा से एग्जाम फीस देनी होगी। हालांकि एडमिट कार्ड फिर से जारी होंगे, जिसके लिए एनटीए ने करेक्शन विंडो ओपन की है। इसके तहत उम्मीदवार अपने शहर और एड्रेस का बदलाव कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में आपको आपकी चॉइस फिलिंग में से ही सेंटर दिया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नीट यूजी री एग्जाम की डेट के साथ-साथ एडमिट कार्ड जारी किए जाने की डेडलाइन की भी घोषणा कर दी थी। घोषणा के मुताबिक, NEET UG 2026 Re Exam के लिए नए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्टूडेंट्स को एक नई करेक्शन विंडो के जरिए अपनी पसंदीदा एग्जामिनेशन सिटी चुनने का एक और मौका भी मिलेगा, क्योंकि पिछली एग्जाम कैंसिल होने के बाद कई कैंडिडेट्स ने अपनी लोकेशन बदल ली होगी।

UPSC Admit Card 2026: सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

री एग्जाम के लिए एनटीए ने किए ये बदलाव

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने री एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो ओपन होगी। इसके तहत उम्मीदवार अपना मौजूदा एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। साथ ही अपने पसंद के परीक्षा शहर का चुनाव कर सकते हैं। यह करेक्शन विंडो 21 मई तक खुली रहेगी।

NTA ने यह स्पष्ट किया है कि करेक्शन विंडो के जरिए केवल शहर का चुनाव ही किया जा सकेगा। उस परीक्षा शहर के चयन के आधार पर ही कैंडिडेट्स को उनका एग्जाम सेंटर दिया जाएगा। करेक्शन विंडो के तहत इसके अलावा कोई जानकारी अपडेट नहीं होगी।

NTA ने एग्जाम का समय भी बदल दिया है। री-एग्जाम अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा, जिससे स्टूडेंट्स को अटेंडेंस मार्किंग और दूसरी फॉर्मैलिटीज़ के लिए एक्स्ट्रा 15 मिनट मिलेंगे।

कैंडिडेट्स को बड़ी राहत देते हुए, सरकार ने कहा कि स्टूडेंट्स को री-टेस्ट के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी होगी। कैंसिल हुए NEET UG 2026 एग्जाम के लिए पहले से दी गई एग्जामिनेशन फीस भी रिफंड कर दी जाएगी।

ओरिजिनल NEET UG 2026 एग्जाम 3 मई को हुआ था, लेकिन बाद में पेपर लीक और लीक हुए PDF के सर्कुलेशन के आरोपों के बाद स्टूडेंट्स और पेरेंट्स में देश भर में गुस्सा फैलने के बाद इसे कैंसिल कर दिया गया था।

10 लाख में नीट यूजी का पेपर खरीदने वाला ऋषि 12वीं में ग्रेस मार्क्स लेकर हुआ था पास, मार्कशीट हुई वायरल

ऋषि की 12वीं क्लास की मार्कशीट इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऋषि की मार्कशीट में देखा जा सकता है कि ऋषि 12वीं क्लास में ग्रेस मार्क्स के सहारे सेकंड डिवीजन से पास हुआ था। यहां पढ़ें पूरी खबर…