नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA का नीट यूजी री एग्जाम 2026 देशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस परीक्षा में कुल 22.79 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। यह एग्जाम 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया। पेपर का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक था। परीक्षा की कुल समय अवधि 195 मिनट रही। इस परीक्षा में जो स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे वह अब प्रोविजनल आंसर की का इंतजार करेंगे।

Live Updates
19:04 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: अब प्रोविजनल आंसर की होगी जारी

नीट यूजी री एग्जाम के बाद अब NTA कुछ दिनों बाद प्रोविजनल आसंर की जारी करेगा। आंसर की के साथ-साथ स्कैन की हुई OMR रिस्पॉन्स शीट भी होंगी। फाइनल की जारी होने से पहले कैंडिडेट्स के पास खास जवाबों पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए एक तय समय होगा। फाइनल आंसर की ही स्कोर कैलकुलेशन का आधार बनेगी।

19:00 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: पेपर देकर निकले छात्रों के खिलखिले दिखे चेहरे

03 मई की नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाज जो स्टूडेंट्स री एग्जाम में शामिल हुए हैं उनका कहना है कि एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं था। पेपर में 720 मार्क्स के 180 सवाल हैं, जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से लिए गए हैं, जिसमें बायोलॉजी से 90 सवाल और फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल हैं। हर सही जवाब पर 4 मार्क्स मिलेंगे, हर गलत जवाब पर 1 मार्क्स कटेगा, और बिना अटेम्प्ट किए सवालों पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।

17:49 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: एक हफ्ते पहले एक्सीडेंट में घायल हुई स्टूडेंट के माता-पिता से शिक्षा मंत्री ने की बात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET की उम्मीदवार सृष्टि दुबे के माता-पिता से बात की, जो परीक्षा से कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। सृष्टि के माता पिता को इस मदद का भरोसा दिलाया गया था कि उनकी बेटी एग्जाम में जरूर बैठेगी।

सृष्टि एक्सीडेंट के बाद एक बड़ी सर्जरी से रिकवर होकर आज एग्जाम देने के लिए पहुंची थी। एग्जाम सेंटर पर उनके लिए कई तरह की खास व्यवस्था की गई थी।

17:45 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: शिक्षा मंत्री ने परीक्षा के दौरान पूरी व्यवस्था पर खुद नजर रखी

नीट यूजी री एग्जाम में किसी तरह की कोई गड़बड़ी को रोकने के लिए एनटीए ने कड़ी व्यवस्था की थी। प्रशासनिक स्तर पर भी की गई तैयारियों को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद देखा।

17:43 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: नीट यूजी परीक्षा खत्म, खिलखिलाते दिखे स्टूडेंट्स के चेहरे

नीट यूजी री एग्जाम सफलतापूर्वक खत्म हो गया है। 2:00 बजे से शुरू हुई परीक्षा शाम 5:15 बजे खत्म हो गई। एग्जाम सेंटर से बाहर निकले कई स्टूडेंट्स के चेहरे खिलाखिलाते हुए दिखे

16:15 (IST) 21 Jun 2026
NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: एक्सीडेंट के बाद सेंटर पहुंचा लेट तो नहीं मिली एंट्री

भोपाल में एक नीट यूजी छात्र को सेंटर पर लेट पहुंचने की वजह से एंट्री नहीं मिली। यह छात्र जब सेंटर पर पहुंचा तो उसके सिर पर पट्टी बंधी थी और उसका कहना था कि रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया था। छात्र के चाचा, आमिर कादरी कहते हैं कि मैं अपने भतीजे के साथ उसकी परीक्षा के लिए यहां आया हूं। परीक्षा केंद्र जाते समय हमारा एक्सीडेंट हो गया और हमें थोड़ी देर हो गई, क्योंकि मेरे भतीजे को प्राथमिक उपचार दिया गया था। अब जब हम यहां पहुंच गए हैं, तो हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

16:00 (IST) 21 Jun 2026

'मेरे लिए पेपर से ज्यादा मेरा बुर्का मैटर करता है', नीट री एग्जाम देने गई छात्रा को सिक्योरिटी ने रोका; जानें क्या कहता है NTA का नियम

नीट यूजी री एग्जाम के लिए एनटीए की ओर से ड्रेस कोड के बारे में बताया गया था। हालांकि एनटीए का नियम एग्जाम सेंटर पर धार्मिक और पारंपरिक कपड़े पहनकर आने की अनुमति देता है। ...यहां पढ़ें
14:57 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: पीएम मोदी ने किया 45 मिनट इंतजार

नीट यूजी री एग्जाम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट इंतजार किया। 2 बजे परीक्षा शुरू हो जाने के बाद पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट से पीएम आवास के लिए रवाना हुआ। दरअसल, पीएम मोदी एयरपोर्ट पर इसलिए रूके रहे क्योंकि परीक्षा के समय अगर उनका काफिला किसी सेंटर के पास से निकलता तो वहां के ट्रैफिक को रोक दिया जाता और ऐसे में कोई छात्र सेंटर पहुंचने के लिए लेट हो सकता था।

14:08 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: गेट बंद होने के बाद पहुंच रहे स्टूडेंट्स को नहीं मिल रही एंट्री

नीट यूजी री एग्जाम के लिए एग्जाम सेंटर पर पहुंचने का समय 1:30 बजे था। गेट बंद होने के बाद जो स्टूडेंट सेंटर पर पहुंच रहे हैं उन्हें एंट्री नहीं मिल रही है और ऐसे मामले महाराष्ट्र राजस्थान से सामने आने लगे हैं।

13:51 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: प्रयागराज में एक सेंटर बदला गया

NTA ने उन कैंडिडेट्स के लिए जगह बदलने की घोषणा की है जो पहले हरिवंश राय बच्चन कल्चरल सेंटर, यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद, प्रयागराज में परीक्षा देने वाले थे।

इन कैंडिडेट्स को आज की परीक्षा के लिए डिपार्टमेंट ऑफ मीडिवल एंड मॉडर्न हिस्ट्री, सीनेट हाउस कैंपस, यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद नया सेंटर मिला है।

13:44 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: वाराणसी में 47 सेंटर पर हो रही परीक्षा

वाराणसी में नीट यूजी परीक्षा कुल 47 सेंटर पर आयोजित की जा रही है। वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि इस जिले में कुल 25 हजार के करीब कैंडिडेट नीट यूजी री एग्जाम में शामिल होंगे। हमने सभी सेंटर्स पर सुरक्षा के कड़े इंतजार किए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि हर जगह मजिस्ट्रेट, NTA के बनाए सुपरवाइजर और ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए सभी जगहों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती है। परीक्षा सेंटर के अंदर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की इजाजत नहीं है। मल्टी-लेवल चेकिंग की जा रही है।

13:39 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: परीक्षा केंद्रों पर गेट हुए बंद, 2 बजे शुरू होगी परीक्षा

नीट यूजी री एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र के दरवाजे 1:30 बजे बंद कर दिए गए हैं। 2:00 बजे से परीक्षा शुरू होगी 1:30 बजे के बाद जो कैंडिडेट सेंटर पर पहुंचेगा उसे एंट्री नहीं मिलेगी।

13:02 (IST) 21 Jun 2026

नागपुर के ही एग्जाम सेंटर पर पेपर देना पहुंचा वह छात्र जिसे अबू धाबी मिला था सेंटर, पिता ने NTA के आरोपों का दिया जवाब

नागपुर के जिस स्टूडेंट को एनटीए की ओर से अबू धाबी सेंटर अलॉट किया गया था वह छात्र नागपुर के ही एक सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचा है। उसके पिता ने मीडिया को बताया कि वह परीक्षा देने के लिए राजी नहीं था, लेकिन हमने बड़ी मुश्किल से उसे राजी किया है। ...पूरी जानकारी
12:34 (IST) 21 Jun 2026
NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: अबूधाबी सेंटर वाला स्टूडेंट नागपुर में परीक्षा देने पहुंचा

नागपुर के जिस स्टूडेंट को अबू धाबी सेंटर मिला था वह नीट यूजी री एग्जाम के लिए नागपुर के एक सेंटर पर पहुंच गया है। एनटीए की ओर से उस स्टूडेंट को नागपुर में ही सेंटर अलॉट कर दिया गया जिसके बाद वह पेपर देने पहुंचा है। साथ में उसके पिता भी सेंटर पर नजर आए।

12:15 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: नीट यूजी री एग्जाम के लिए सेंटर पर पहुंचने लगे छात्र

नीट यूजी री एग्जाम के लिए छात्र एग्जाम सेंटर्स पर पहुंचने लगे हैं। सेंटर्स पर छात्रों को कई लेयर की सुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

12:10 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: सेंटर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

नीट यूजी री-एग्जाम के लिए बेहतर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत, हर कैंडिडेट का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है, जिसमें फ्रिस्किंग प्रोसेस के बाद और एग्जाम रूम में जाने से पहले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग और फेस की पहचान करना शामिल है।

NTA की एडवाइजरी में कहा गया है कि यह एक सिक्योरिटी जरूरत है जिसे हर सेंटर पर एग्जाम शुरू होने से पहले सभी कैंडिडेट्स के लिए पूरा करना अनिवार्य है।

11:52 (IST) 21 Jun 2026
NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: छात्रों के मन में दोबारा पेपर लीक होने का डर

नीट यूजी री एग्जाम को लेकर छात्रों के मन में यह डर बना हुआ है कि कहीं पेपर दोबारा से लीक न हो जाए। शिमला में एक सेंटर पर पहुंची छात्रा ने बताया है कि मुझे डर है कि कहीं हम पेपर देकर घर पहुंचे और कहीं पेपर दोबारा से लीक न हो जाए।

11:30 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने नीट से जुड़ी याचिका पर त्वरित सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 21 जून को होने वाले NEET-UG 2026 री-टेस्ट से जुड़ी दो अलग-अलग याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कहा कि इन याचिकाओं पर जुलाई में जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच सुनवाई करेगी।

11:15 (IST) 21 Jun 2026
NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: इंदौर में टाइट सिक्योरिटी के बीच सेंटर पहुंचाए जा रहे क्वेश्चन पेपर

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नीट री एग्जाम सेंटर से ये तस्वीरें सामने आई हैं जहां क्वेश्चन पेपर को कड़ी सिक्योरिटी में सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) प्रीति तिवारी का कहना है, "पुलिस ने बहुत कड़ी सिक्योरिटी में सारा सामान निकाल लिया है, पूरी सिक्योरिटी और ट्रैफिक व्यवस्था की गई है और CP की देखरेख में उन्हें सुरक्षित रूप से उनके सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है।"

11:00 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: सेंटर पर क्या लेकर नहीं जाएं?

नीट यूजी री एग्जाम के लिए सेंटर पर जाने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सेंटर पर क्या लेकर जाना है और क्या नहीं।

नीट यूजी री एग्जाम सेंटर पर नहीं ले जाने वाली चीजें

मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ज्योमेट्री बॉक्स, सेंटर से न मिले पेन/पेंसिल, और कोई भी लिखा हुआ सामान।

10:47 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: अजमेर में एक स्टूडेंट को वीडियो कॉल पर दिखाया पेपर

नीट री एग्जाम से पहले अजमेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक नीट छात्र ने पुलिस को बताया है कि एक अनजान कॉलर ने वीडियो कॉल पर क्वेश्चन पेपर दिखाया और इसके बदले 30,000 रुपये मांगे, जिसके बाद शहर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

10:37 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: नीट यूजी री एग्जाम के लिए ड्रेस कोड

NEET UG 2026 के लिए NTA का ड्रेस कोड हर सेंटर पर सख्ती से लागू होगा इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह इस ड्रेस कोड का पालन जरूर करें।

उम्मीदवार सिर्फ हल्के रंग के, हाफ-स्लीव वाले कपड़े पहनें। सेंटर पर फुल स्लीव के कपड़े पहनकर आने की अनुमति नहीं है।

एनटीए ने कम हील वाले स्लिपर या सैंडल पहनने की सलाह दी है। जूते पहनकर आने की परमिशन नहीं होगी।

इसके अलावा उम्मीदवार कोई घड़ी (एनालॉग, डिजिटल, या स्मार्ट), ज्वेलरी, बैज, या मेटल की चीजें नहीं पहन सकते।

महिला उ्मीदवार को हेयरपिन, क्लिप, और बड़ी एक्सेसरीज पहनकर आने की परमिशन नहीं होगी।

एग्जाम सेंटर पर धार्मिक/रिवाज वाले कपड़े पहनने की इजाजत है, लेकिन ऐसे कपड़े पहनने वाले कैंडिडेट्स को एक्स्ट्रा तलाशी के लिए जल्दी रिपोर्ट करना होगा।

09:55 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: दिल्ली के पंडारा रोड स्थित नीट री एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा कड़ी

नीट री एग्जाम को लेकर दिल्ली में पंडारा रोड पर CM SHRI स्कूल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक NEET-UG री-एग्जाम होगा।

09:53 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG 2026 RE Exam LIVE Updates: 'एनटीए पर पूरा भरोसा है', नीट यूजी री एग्जाम पर बोले धर्मेंद्र प्रधान

नीट यूजी री एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि उन्हें एनटीए पर पूरा भरोसा है कि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होगी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि मैं सभी छात्रों से यह कहना चाहता हूं कि निडर होकर परीक्षा दें। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं।

09:44 (IST) 21 Jun 2026

NEET 2026 RE Exam LIVE Updates: एडमिट कार्ड से जुड़ी समस्या के लिए संपर्क करें

नीट यूजी री एग्जाम के एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी हेल्प के लिए एनटीए की हेल्पलाइन से संपर्क करें।

फोन नंबर- 011-40759000

ईमेल आईडी- neetug2026@nta.ac.in

09:41 (IST) 21 Jun 2026
NEET 2026 RE Exam LIVE Updates: एनटीए ने दी शुभकामनाएं

एनटीए ने नीट यूजी री एग्जाम को लेकर छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। एनटीए ने बताया है कि एग्जाम सेंटर पर अपने साथ एडमिट कार्ड, वैलिड आईडी फोटो प्रूफ और 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जरूर लेकर जाएं।

09:34 (IST) 21 Jun 2026

NEET 2026 RE Exam LIVE Updates: एग्जाम टाइमिंग का पूरा शेड्यूल

NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए दोपहर 1:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। इस प्रकार परीक्षा की कुल अवधि 195 मिनट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेज अवश्य रखें।

09:19 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE Updates: एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा कड़ी

नीट यूजी री एग्जाम के लिए एनटीए ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। एजेंसी ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी एग्जाम सेंटर्स पर 1.38 लाख से अधिक CCTV कैमरे और 51 हजार से अधिक जैमर इंस्टॉल किए हैं ताकि एग्जाम सेंटर पर मोबाइल इंटरनेट को बंद किया जा सके।

09:18 (IST) 21 Jun 2026

NEET UG Re-Exam 2026 LIVE Updates: नीट री एग्जाम आज

एनटीए की नीट यूजी परीक्षा (री एग्जाम) आज देशभर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 22.79 लाख छात्र उपस्थित होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।