देशभर के 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 03 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स को अब इस एग्जाम की आंसर की का इंतजार है। नीट यूजी 2026 में 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स शामिल हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल नीट यूजी परीक्षा में 22,05,035 कैंडिडेट्स शामिल हुए जबकि इस एग्जाम के लिए 22.80 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब प्रोविजनल आंसर की का इंतजार रहेगा।

कब जारी होगा नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की?

एनटीए की ओर से नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने की तारीख को लेकर कोई जानकारी तो साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि एग्जाम डेट के 7-10 दिन के भीतर नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। इस हिसाब से नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 10 मई के आसपास जारी की जा सकती है। यह आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स से आपत्तियां मांगी जाएगी, जिसके आधार पर फाइनल आंसर की तैयार होगी और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

पेपर डिफिकल्टी लेवल

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नीट यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स ने बताया कि पिछले साल की तुलना में क्वेश्चन पेपर काफी आसान था। खासकर स्टूडेंट्स ने बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन को मॉडरेट माना। हालांकि कुछ उम्मीदवारों ने मुश्किल न्यूमेरिकल प्रॉब्लम बताईं।

नीट यूजी 2026: संभावित कटऑफ (श्रेणी वाइज)

नीट यूजी एग्जाम एनालिसिस और आसान से मॉडरेट लेवल के सवालों के बाद स्टूडेंट्स को प्रोविजनल आंसर की और NEET UG की संभावित कटऑफ का इंतजार है। माना जा रहा है कि साल 2025 की तुलना में नीट यूजी 2026 कटऑफ में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। नीट यूजी 2026 की संभावित कटऑफ यहां दी गई है-

कैटेगिरीपर्सेंटाइलAakash (Marks)PW (Marks)Motion Education (Marks)
सामान्य (UR) / EWS50वां720 – 138720 – 135686 – 144
ओबीसी40वां137 – 108134 – 107143 – 113
एससी40वां137 – 108134 – 107143 – 113
एसटी40वां137 – 108134 – 107143 – 113
यूआर-PwD45वां137 – 122133 – 120143 – 127
ओबीसी/एससी/एसटी-PwD40वां121 – 108119 – 107126 – 113

नीट यूजी रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया

नीट यूजी की कैटेगिरी वाइज कटऑफ रिजल्ट जारी होने के समय जारी की जाती है। इस कटऑफ के अंतर्गत जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे उन्हें आगे मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग के साथ-साथ अपने-अपने राज्य की काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। जो कैंडिडेट काउंसलिंग राउंड में क्वालिफाई होंगे उन्हें देशभर में MBBS, BDS, AYUSH, और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रोसेस के लिए अप्लाई करना होगा।