नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 03 मई 2026 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एनटीए ने बुधवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी की आंसर की जारी की। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल हुए थे वह आंसर की चेक करने व डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। एनटीए की ओर से ओएमआर शीट जल्द जारी की जाएगी।

आज ओपन हो सकती है ऑब्जेक्शन विंडो

नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं। इस आंसर की के आधार पर उम्मीदवार अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे। हालांकि अभी एनटीए की ओर से ऑब्जेक्शन विंडो का लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 07 मई 2026 को शाम तक ओपन कर दी जाएगी।

NEET UG 2026: Expected Cut Off

NEET UG 2026: How To Download Provisional Answer Key?

नीट यूजी आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर ही Public Notice सेक्शन में Provisional Answer Keys of National Eligibility cum Entrance Test [NEET (UG)]-2026 (3rd May 2026) – Reg. लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नई विंडो में पीडीएफ फाइल ओपन होगी। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

पहले OMR शीट होगी जारी

एनटीए ने आंसर की जारी किए जाने की जानकारी देने वाली पोस्ट में बताया है कि उम्मीदवार अपनी आपत्ति को उठाने के लिए चैलेंज विंडो का इस्तेमाल कर पाएंगे। चैलेंज विंडो जल्द ही ओपन की जाएगी। इसके तहत कैंडिडेट्स चैलेंज दर्ज कर पाएंगे। NTA पहले आपकी स्कैन की हुई OMR शीट अपलोड करेगा, फिर चैलेंज विंडो खोलेगा। इससे पता चलता है कि ऑब्जेक्शन प्रोसेस शुरू नहीं हुआ है और यह कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद ही शुरू होगा।

इस बार का पेपर डिफिकल्टी लेवल

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नीट यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स ने बताया कि पिछले साल की तुलना में क्वेश्चन पेपर काफी आसान था। खासकर स्टूडेंट्स ने बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन को मॉडरेट माना। हालांकि कुछ उम्मीदवारों ने मुश्किल न्यूमेरिकल प्रॉब्लम बताईं।