NEET UG 2026 NTA Released OMR Sheet challenge window open: देशभर में 21 जून को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि एनटीए की ओर से रिजल्ट की घोषणा अगले हफ्ते कर दी जाएगी। रिजल्ट के इंतजार के बीच एनटीए ने 13 जुलाई 2026, सोमवार को रिकॉर्ड ओएमआर रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी। साथ ही एजेंसी ने इस पर आपत्ति के लिए चैलेंज विंडो भी ओपन कर दी है जो 15 जुलाई तक खुली रहेगी। माना जा रहा है कि रिजल्ट उसके बाद जारी कर दिया जाएगा।
यहां से डाउनलोड करें ओएमआर शीट
नीट यूजी री एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार OMR रिस्पॉन्स शीट को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस शीट के जरिए कैंडिडेट अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने के लिए अपने रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स की तुलना फाइनल आंसर की से कर सकते हैं। हालांकि एडमिशन और काउंसलिंग के लिए NTA द्वारा जारी किया गया ऑफिशियल रिजल्ट ही फाइनल होगा।
ओएमआर रिस्पॉन्स शीट पर कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?
नीट यूजी 2026 की ओएमआर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए एनटीए ने इसका पूरा प्रोसेस शेयर किया है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
स्टेप 2. अब Display of Scanned Images of OMR Answer Sheet and Recorded Response लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब जो पेज खुलेगा वहां अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
स्टेप 4. इसके बाद OTP वेरिफिकेशन पूरा करें और “View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses” खोलें।
स्टेप 5.अपने मार्क किए गए जवाबों को स्कैनर में पढ़े गए जवाबों से मिलाएं।
स्टेप 6. अगर कुछ मैच नहीं करता है तो उस सवाल को चुनें और अपने क्लेम किए गए ऑप्शन पर टिक करें
स्टेप 7. हर चैलेंज के लिए 200 रुपए का भुगतान करें।
स्टेप 8. एक्नॉलेजमेंट सबमिट करें और डाउनलोड करें।
नोट: अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है तो 200 रुपए का शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
20 जुलाई को आ सकता है रिजल्ट
एनटीए ने यह स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल रिकॉर्डेड OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए है। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब उससे संबंधित कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बता दें कि नीट यूजी री एग्जाम 21 जून को आयोजित हुआ था। इसकी प्रोविजनल आसंर की जारी की जा चुकी है। अब एजेंसी की ओर से फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई के आसपास जारी होने की संभावना है।
