नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए 03 मई 2026 को देशभर में निर्धारित केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा का आयोजन करेगी। इस परीक्षा में 22.79 लाख कैंडिडेट शामिल होने जा रहे हैं। यह परीक्षा भारत और विदेश के 566 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) में ही होगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने पेपर से एक दिन पहले एक अहम एडवाइजरी जारी की है।

क्या है एनटीए की एडवाइजरी?

इस एडवाइजरी में एनटीए ने मौसम विभाग द्वारा कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताए जाने के बीच अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। एनटीए ने कहा है कि कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज विजिबल पैकेट या पाउच में सुरक्षित रखें ताकि वह दस्तावेज गीले न हो। एनटीए ने सलाह दी है कि अभ्यर्थियों को केवल बताए गए डॉक्युमेंट्स ही लाने होंगे। साथ ही एनटीए ने कैंडिडेट्स को समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचने की सलाह दी है क्योंकि गेट दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएगा।

नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एनटीए की गाइडलाइंस के बारे में ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। इस आर्टिकल में, आपको NEET 2026 परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रक्रिया, क्या करें और क्या न करें, ड्रेस कोड के नियम और मना की गई चीजों की लिस्ट से जुड़े पूरे निर्देश मिलेंगे।

एडमिट कार्ड को एनटीए की गाइडलाइन

नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड से जुड़े दिशानिर्देश का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि आपको तीनों पेज का प्रिंटआउट अपने पास रखना है। इसके अलावा दी गई जगह पर हाल की पोस्टकार्ड साइज़ की फ़ोटो (4″x6″) चिपकाएं। हाल की पासपोर्ट साइज की फोटो को चिपकाएं। तय जगह पर अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाएं। सेंटर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड पर साइन न करें। सिर्फ इनविजिलेटर के सामने साइन करें, नहीं तो आपको डिसक्वालिफाई कर दिया जाएगा।

NEET UG 2026 ड्रेस कोड से जुड़े दिशानिर्देश

NTA ने सलाह दी है कि उम्मीदवार भारी कपड़े या पूरी आस्तीन के कपड़े ना पहनें। सेंटर पर जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ कम हील वाली चप्पलें या सैंडल पहन कर ही जाएं। सेंटरपर भारी एक्सेसरीज, ज्वेलरी और मेटल की चीजें पहनने से बचें। सेंटर पर सांस्कृतिक, पारंपरिक, या धार्मिक वेशभूषा पहनकर न जाएं।

NEET UG 2026: एग्जाम डे के लिए गाइडलाइन

एग्जाम सेंटर सुबह 11 बजे खुलेगा। कैंडिडेट्स को उसके बाद एंट्री मिलना शुरू हो जाएगी, लेकिन उससे पहले एंट्री नहीं मिलेगी।

एग्जाम हॉल में आखिरी एंट्री दोपहर 1:30 बजे होगी। उसके बाद किसी को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं होगी।

आपको NEET 2026 एडमिट कार्ड, एक वैलिड फोटो ID प्रूफ, एक अपडेटेड आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज़ का फोटोग्राफ साथ लाना होगा, जिसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा।

जब भी इनविजिलेटर मांगे, एडमिट कार्ड दिखाएं।

बॉडी स्कैनर और फ्रिस्किंग जैसे सिक्योरिटी चेक ज़रूरी हैं। सेंटर के स्टाफ के साथ सहयोग करें।

जो कैंडिडेट अपने स्क्राइब का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें एग्जाम सेंटर पर ‘लेटर ऑफ अंडरटेकिंग’ ले जाना होगा।

किसी भी कैंडिडेट को शाम 5 बजे से पहले एग्जाम हॉल छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

अटेंडेंस शीट पर दो बार साइन करना होगा।