नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नीट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है। जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक है।
3 मई को आयोजित होगी परीक्षा
एनटीए की अधिसूचना के मुताबिक, नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से लेकर 8 मार्च रात 9 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करने के लिए रात 11:50 बजे तक का समय मिलेगा। एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया के बाद करेक्शन विंडो होगी ओपन
नीट यूजी आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च को समाप्त हो जाएगी। फिलहाल तो एप्लीकेशन विंडो बंद होने की यही फाइनल डेट है। संभावना है कि यह तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अगर तारीख आगे नहीं बढ़ती है तो फिर इसी शेड्यूल के मुताबिक, 10 मार्च से 12 मार्च तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। इस दौरान उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का मौका मिलेगा।
कितने लगेगा आवेदन शुल्क?
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क अदा करना होगा। जनरल कैटिगिरी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये, जनरल-EWS/OBC-NCL कैंडिडेट्स को 1600 रुपये और SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। Rs 1000 देने होंगे। वहीं विदेशी नागरिकों के लिए यह फीस 9500 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट-बैंकिंग, या UPI के जरिए किया जा सकता है।
ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड
आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ अहम दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें हाल की पासपोर्ट फोटो, एड्रेस प्रूफ और स्कैन किया हुआ सिग्नेचर शामिल है।
हर कैंडिडेट के लिए सिर्फ एक एप्लीकेशन जमा करना और समरी डिसक्वालिफिकेशन से बचने के लिए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना जरूरी है।
