नीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट 16 जुलाई 2026, शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस एग्जाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने टॉप किया है। आर्यन को ऑल इंडिया रैंक 1 मिली है जबकि पांशुल को दूसरा स्थान मिला है। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले पांशुल ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह परीक्षा वाले दिन 2 घंटे पहले तक वीडियो गेम खेल रहे थे। इतना ही नहीं जब 03 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा रद्द की गई थी तो उस दिन भी वह दोस्तों के साथ वीडियो गेम खेल रहे थे। पांशुल ने बताया कि मैं दोस्तों के साथ गेल खेल रहा था जब उन्हें पता चला कि 03 मई की परीक्षा रद्द हो गई थी और महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया था।
19 छात्रों को मिले हैं 700+ मार्क्स
पांशुल ने नीट यूजी री एग्जाम में 99.99 परसेंटाइल का स्कोर किया है और वह ऑल इंडिया रैंक में दूसरे स्थान पर रहे हैं। नीट यूजी री एग्जाम में 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिसमें 11.21 लाख स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं। 19 छात्रों ने 720 में से 700+ स्कोर किया है। इनमें से ही एक पांशुल बंसल हैं जिन्होंने नीट पेपर के लिए 10वीं से ही तैयारी शुरू कर दी थी।
NEET UG 2026 AIR 3 Upalakshya Goyal Success Story: उपलक्ष्य गोयल की सफलता की कहानी
’10वीं से ही शुरू कर दी थी तैयारी’
पांशुल ने बताया कि उनकी सीरियस तैयारी 10वीं से शुरू हुई थी। वैसे तो 8वीं क्लास से ही उनका ग्राउंडवर्क शुरू हो गया था, क्लास 8वीं तक वह पहले से ही ट्रिगोनोमेट्री और कैलकुलस की बेसिक बातें सीख चुके थे। पांशुल का कहना है कि मैंने अपना बेसिक लेवल पहले ही सेट कर लिया था।
पिता ने पढ़ाई थी फिजिक्स, उसी में आए 100 प्रतिशत मार्क्स
पांशुल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सबसे पहले अपने पिता को दिया है जो कि नेवल इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के बाद अभी एक बिजनेसमैन हैं। पांशुल का मानना है कि उनकी कामयाबी के पीछे सबसे बड़ी ताकतों में से एक उनके पिता थे। पांशुल बंसल कहते हैं, “उन्होंने मुझे फिजिक्स और मैथ्स पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने फिजिक्स के लिए पूरी रेसनिक हॉलिडे बुक पढ़ी और मुझे पढ़ाया। इसलिए मेरी क्लास 10वीं ने मेरी क्लास 11 के लिए रास्ता बनाया।” फिजिक्स में उनका रिजल्ट एकदम 180/180 था, भले ही उन्हें पेपर बहुत लंबा लगा हो।
6-7 घंटे पढ़ाई और फिर खेलकूद रहता था रूटिन का हिस्सा
पांशुल ने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि वह दिन में लगभग 6 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया का टॉप करने के लिए घंटों किताबों से चिपके रहने की जरूरत होती है। उन्होंने अपने रूटिन के बारे में बताया कि वह 6 घंटे पढ़ते थे, कभी-कभा 7 घंटे हो जाते थे, लेकिन इससे ज्यादा उन्होंने पढ़ाई नहीं की। इसके बाद वह स्केटिंग करते थे, स्विमिंग और बैडमिंटन भी खेलते थे। इसके अलावा उन्हें पियोनो बजाने का भी शौक है। इसके अलावा वीडियो गेम डेली रूटिन का हिस्सा होता था।
‘पेपर कैंसिल हुआ उस दिन भी वीडियो गेम खेल रहा था’
03 मई का नीट पेपर लीक हो जाने की खबर ने पंशुल को एक झटका जरूर दिया था, लेकिन उनका यह कहना है कि उस पेपर में भी मुझे 700 से अधिक ही मार्क्स मिलते, क्योंकि पेपर अच्छा गया था। 03 मई का पेपर लीक होने के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि मैंने सोचा था कि मैं तो अपना काम कर चुका हूं, अब दोबारा पेपर देना पड़ेगा तो कोई नहीं थोड़ा आराम और हो जाएगा। जिस दिन एग्जाम कैंसिल होने की खबर आई थी उस वक्त मैं दोस्त के घर वीडियो गेम ही खेल रहा था।
