नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA ने नीट यूजी 2026 की फीस रिफंड प्रक्रिया के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। जो डेडलाइन 07 जुलाई को समाप्त हो रही थी उसे एनटीए ने अब 14 जुलाई तक बढ़ा दिया है। एजेंसी की ओर से यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि फीस रिफंड प्रोसेस के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने के लिए अभी 12 लाख के करीब बच्चे रह गए थे। इतनी बढ़ी संख्या में उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए एजेंसी ने इस डेडलाइन को आगे बढ़ाया है। नीट यूजी परीक्षा में 22 लाख के करीब बच्चे शामिल हुए थे, जिसमें से 8 लाख के करीब उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था।

एनटीए क्यों कर रहा है फीस रिफंड?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से उम्मीदवारों को फीस रिफंड इसलिए की जा रही है क्योंकि 3 मई 2026 को जो एग्जाम आयोजित हुआ था वह पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया गया था और उसके बाद 21 जून को नीट री एग्जाम आयोजित हुआ था। ऐसे में एनटीए ने उम्मीदवारों से पहले ली गई परीक्षा फीस लौटाने का फैसला किया गया, ताकि उन्हें दोबारा परीक्षा के लिए आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। हालांकि एजेंसी ने इसके लिए उम्मीदवारों से अपनी बैंक डिटेल आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर अपडेट करने के लिए कहा जिसकी डेडलाइन पहले 30 जून थी। फिर 07 जुलाई और अब कैंडिडेट 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

NMC का मेडिकल कॉलेजों पर बड़ा एक्शन, CCTV नियम नहीं मानने वाले 70 संस्थानों को जारी किया अल्टीमेटम

नीट यूजी 2026: फीस रिफंड के लिए कैसे करें आवेदन?

नीट यूजी फीस रिफंड के लिए आपको अपनी बैंक डिटेल को NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपडेट करना होगा।

इसके लिए वेबसाइट के होम पेज पर Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund (Exam held on 03 May 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर Log in करें।

अब जो डैशबोर्ड खुलेगा वहां अपनी बैंक डिटेल डालकर सबमिट कर दें।

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से आपकी डिटेल को वेरिफाई किया जाएगा और फिर जानकारी सही पाए जाने के बाद आपका पैसा उस बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

एनटीए ने शेयर किया डेटा

एनटीए की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, फीस रिफंड के लिए अब तक कुल 10,28,223 छात्र अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट कर चुके हैं और उनके पैसे वापस मिलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि यह आंकड़ा अभी आधा भी पार नहीं हो पाया है। नीट यूजी एग्जाम में 22 लाख के करीब उम्मीदवार बैठे थे। इस हिसाब से 12 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने फीस रिफंड के लिए अपनी बैंक डिटेल को अपडेट नहीं किया है। इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने के पीछे एनटीए की कोशिश यही है कि सभी छात्रों को उनकी फीस का पैसा वापस मिल जाए।