NEET UG 2026 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एग्ज़ाम सिटी इंटिमेशन विवरण जारी कर दिया है। जिन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी (NEET UG) के लिए आवेदन किया गया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी NEET UG 2026 परीक्षा?

NEET UG 2026 का आयोजन 3 मई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। यह परीक्षा पूरे भारत के 552 शहरों में पेन और पेपर मोड में कराई जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें City Intimation Slip?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. “NEET UG 2026 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट करते ही आपकी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 5. डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है

NTA ने स्पष्ट किया है कि यह City Intimation Slip एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल उस शहर की जानकारी दी गई है, जहां आपका परीक्षा केंद्र होगा। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रोल नंबर और अन्य जरूरी निर्देश होंगे।

क्यों जरूरी है यह सिटी स्लिप?

नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जरूरी है क्योंकि इससे उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बनाने में मदद मिलती है और परीक्षा से पहले शहर पता होने पर समय प्रबंधन करना आसान हो जाता है।

समस्या होने पर क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे एनटीए द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 और ईमेल आईडी neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Jansatta Education Expert Advice

नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in विजिट करते रहें, ताकि हर लेटेस्ट अपडेट समय से मिलती रहे।

NEET UG 2026 City Intimation Slip Direct Link