नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। सरकार और एजेंसी की ओर से कहा गया है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कराया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम बातें कहीं।

पेपर लीक के बाद लिया गया बड़ा फैसला

3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा के बाद कई राज्यों से पेपर लीक और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद 7 मई को गंभीर आपत्तियां दर्ज होने पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण इनपुट सामने आने के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया। अब NTA ने आधिकारिक तौर पर 21 जून 2026 को री-एग्जाम कराने की घोषणा कर दी है।

धर्मेंद्र प्रधान बोले- ‘जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी छात्र का भविष्य परीक्षा माफियाओं और पैसों के दम पर सीट खरीदने वाले लोगों के हाथों बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के बावजूद यदि सुरक्षा में सेंध लगी है तो उसकी गहराई से जांच होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा माफियाओं को चेतावनी

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह लड़ाई सीधे तौर पर परीक्षा माफियाओं के खिलाफ है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर पहले से अधिक कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की ‘माल प्रैक्टिस’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी परीक्षा में धांधली की कोशिश करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सरकार इस पूरे मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतेगी।

CBI करेगी पूरे मामले की जांच

सरकार ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। एजेंसी यह पता लगाएगी कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद आखिर पेपर लीक कैसे हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगी कि परीक्षा माफिया किस तरह से सिस्टम में सेंध लगाने में सफल हुए।

Live Updates
19:52 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: नीट यूजी पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ा गया

सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक के कथित सरगना की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह लातूर के कैमिस्ट्री के प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी है। सीबीआई ने बताया कि कुलकर्णी एनटीए की ओर से पेपर के प्रोसेस में शामिल था। उसके पास प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी।

18:30 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: परीक्षा को लेकर तैयारियों में जुटी एजेंसियां

NEET UG 2026 री-एग्जाम को सफल बनाने के लिए NTA, शिक्षा मंत्रालय और जांच एजेंसियां लगातार तैयारी में जुटी हुई हैं। परीक्षा केंद्रों की समीक्षा, सुरक्षा प्लान और तकनीकी व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस बार किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे तैयारी पर ध्यान दें और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें।

18:20 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: सुरक्षा व्यवस्था होगी पहले से ज्यादा मजबूत

NTA ने संकेत दिए हैं कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त होगी। बायोमेट्रिक जांच, डिजिटल निगरानी और विशेष सुरक्षा टीमों की तैनाती की जा सकती है। सरकार चाहती है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहे। अधिकारियों का कहना है कि हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना खत्म की जा सके।

18:10 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने का दावा

सरकार ने कहा कि NEET UG 2026 को लेकर हर फैसला छात्रों के हित को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है। परीक्षा रद्द करने से लेकर नई तारीख तय करने तक सभी पहलुओं पर विचार किया गया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों की मेहनत और भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देगी। इसी कारण दोबारा परीक्षा के लिए कई राहतभरे फैसले लिए गए हैं।

18:00 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: अगले साल से कंप्यूटर आधारित होगी NEET परीक्षा

सरकार ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा सकती है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि डिजिटल परीक्षा प्रणाली से पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लग सकती है। हालांकि इस बदलाव को लागू करने से पहले तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां की जाएंगी।

17:50 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: राधाकृष्णन कमेटी के नियमों के बाद भी हुई चूक

शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशों का पालन करने के बावजूद परीक्षा प्रणाली में चूक हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस कमी को सुधारने की जिम्मेदारी लेती है। अब सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जाएगी और जहां भी कमजोरी मिलेगी, वहां सुधार किया जाएगा। सरकार का मानना है कि परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए नई रणनीति अपनानी होगी।

17:40 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: छात्रों से अफवाहों से दूर रहने की अपील

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्र किसी भी अफवाह या फर्जी सूचना के चक्कर में न आएं। सोशल मीडिया पर कई तरह की गलत जानकारियां फैल रही हैं, जो छात्रों को भ्रमित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि केवल NTA और शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। यदि कोई संदिग्ध जानकारी मिले तो उसे तुरंत सत्यापित करें। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

17:30 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: खराब मौसम को लेकर भी बनेगी योजना

शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान यदि मौसम खराब रहता है तो उसके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जाएगी। मानसून के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना रहती है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। सरकार नहीं चाहती कि मौसम की वजह से किसी छात्र को परीक्षा देने में परेशानी हो। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जाएगा।

17:20 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: छात्रों के सफर को आसान बनाने की तैयारी

सरकार ने कहा है कि NEET परीक्षा के दौरान छात्रों के आवागमन की समस्या को कम करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के स्तर पर बातचीत की जाएगी ताकि छात्रों को यात्रा में परेशानी न हो। कई छात्रों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, इसलिए इस बार अतिरिक्त सुविधाओं पर विचार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को छात्रों के लिए अधिक सहज बनाना है।

17:10 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: 14 जून तक जारी होंगे एडमिट कार्ड

NTA ने जानकारी दी है कि सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। इस बार नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। एजेंसी ने कहा है कि किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

17:00 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: NTA में ‘जीरो-एरर’ सिस्टम बनाने का दावा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि NTA में ‘जीरो-एरर’ सिस्टम लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एजेंसी हर साल लगभग एक करोड़ छात्रों की परीक्षाएं आयोजित करती है, इसलिए सिस्टम को पूरी तरह मजबूत बनाना जरूरी है। सरकार अब परीक्षा संचालन प्रक्रिया में नई तकनीकों और अतिरिक्त सुरक्षा उपायों को शामिल करने पर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान तैयार किया जाएगा।

16:50 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: परीक्षा का समय बढ़ाया गया

NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए परीक्षा समय को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त समय देने का उद्देश्य छात्रों को बेहतर परीक्षा अनुभव देना है। सरकार का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर होने वाली प्रक्रियाओं और तकनीकी जांच को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे छात्रों को समय प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

16:40 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: परीक्षा फॉर्मेलिटीज के लिए मिलेगा अतिरिक्त समय

सरकार ने कहा है कि इस बार परीक्षा से जुड़ी सभी फॉर्मेलिटीज के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर एंट्री और सुरक्षा जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जाएगा। छात्रों को जल्दबाजी या अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके लिए नई गाइडलाइन तैयार की जा रही है। NTA का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

16:30 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: ‘यह फैसला भारी मन से लेना पड़ा’

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार इस पूरी घटना से बेहद दुखी है। उन्होंने माना कि परीक्षा रद्द करने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन छात्रों के साथ अन्याय रोकने के लिए यह जरूरी था। सरकार का उद्देश्य निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करना है ताकि मेहनत करने वाले छात्रों का हक सुरक्षित रह सके। मंत्री ने कहा कि देशभर से मिले सुझावों और शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गया। इसके बाद ही दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया।

16:20 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: छात्रों को मिलेगा पसंदीदा शहर चुनने का मौका

NTA ने घोषणा की है कि छात्रों को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा, जिसमें वे अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकेंगे। सरकार का उद्देश्य छात्रों की यात्रा संबंधी परेशानियों को कम करना है। कई अभ्यर्थियों ने पहले दूर-दराज के परीक्षा केंद्र मिलने की शिकायत की थी। अब नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अधिक सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही शहर चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

16:10 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: दोबारा परीक्षा के लिए नहीं देनी होगी फीस

NEET UG 2026 री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए किसी भी छात्र से अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छात्रों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। सरकार और NTA यह सुनिश्चित करेंगे कि अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस फैसले से लाखों छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

16:00 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: ‘धांधली करने वाले तत्व अब सावधान हो जाएं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि परीक्षा में धांधली करने वाले तत्व अब सावधान हो जाएं। उन्होंने कहा कि जो लोग परीक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। सरकार ने साफ किया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी और तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। मंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

15:50 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: CBI करेगी मामले की गहराई से जांच

सरकार ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच तुरंत CBI को सौंप दी है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस बार जांच एजेंसी मामले की तह तक जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। सरकार का कहना है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसियां डिजिटल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी सबूतों की भी जांच करेंगी। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे संभव हैं।

15:40 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: सोशल मीडिया अफवाहों से सावधान रहने की अपील

शिक्षा मंत्री ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि कई हैंडल झूठी और भ्रमित करने वाली जानकारी फैला रहे हैं। सरकार और NTA केवल आधिकारिक वेबसाइट और प्रेस रिलीज के माध्यम से ही सही जानकारी जारी करेंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत लिंक, फर्जी नोटिस या वायरल मैसेज पर विश्वास न करें। किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक सूचना को ही मान्य माना जाए।

15:30 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: ‘परीक्षा माफियाओं से हमारी सीधी लड़ाई’

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार की लड़ाई सीधे तौर पर परीक्षा माफियाओं के खिलाफ है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर योग्य छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाने और छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ऐसे तत्वों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को इस बार कड़ा दंड भुगतना पड़ेगा। सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।

15:20 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: 21 जून को होगी NEET UG 2026 की नई परीक्षा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने घोषणा की है कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पेपर लीक विवाद के बाद लाखों छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब नई तारीख सामने आने के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए लगभग एक महीने का अतिरिक्त समय मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस बार परीक्षा पहले से अधिक सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।

15:10 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: शिक्षा मंत्री बोले- निष्पक्ष परीक्षा कराना सरकार की जिम्मेदारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सभी योग्य छात्रों को निष्पक्ष अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है और परीक्षा प्रणाली को मजबूत किया जाएगा।

14:59 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: शिक्षा मंत्री बोले- दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सरकार की प्राथमिकता है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

14:49 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: छात्रों से संयम बनाए रखने की अपील

शिक्षा मंत्रालय और NTA ने छात्रों से संयम बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी जारी रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है। किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी से बचने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय आत्मविश्वास बनाए रखने का है। छात्रों को नियमित पढ़ाई, मॉक टेस्ट और मानसिक संतुलन पर ध्यान देने की सलाह दी गई है ताकि वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

14:39 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: रिजल्ट और काउंसलिंग पर क्या असर?

NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा होने के कारण रिजल्ट और मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया में भी देरी संभव है। हालांकि सरकार और NTA ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र पर न्यूनतम असर पड़े, इसके लिए तेजी से काम किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि री-एग्जाम के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग और रिजल्ट से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें। एजेंसी जल्द ही संभावित शेड्यूल साझा कर सकती है।

14:29 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: परीक्षा केंद्रों पर लागू होंगे नए नियम

री-एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कई नए नियम लागू किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों की एंट्री प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच हो सकती है। परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों की कई स्तरों पर जांच की जाएगी। NTA का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति अनुचित साधनों का इस्तेमाल न कर सके। जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

14:19 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: NTA की भूमिका पर उठे सवाल

NEET UG 2026 विवाद के बाद NTA की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दलों और कई छात्र संगठनों ने एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग की है। हालांकि NTA ने कहा है कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ जांच में सहयोग कर रही है। एजेंसी का दावा है कि इस बार परीक्षा के संचालन में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। आने वाले दिनों में परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। फिलहाल छात्रों की निगाहें 21 जून को होने वाली परीक्षा पर टिकी हैं।

14:09 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: अभिभावकों ने जताई चिंता

पेपर लीक विवाद के बाद अभिभावकों में भी चिंता का माहौल देखने को मिला। कई अभिभावकों ने कहा कि बच्चों ने लंबे समय तक मेहनत की थी और इस तरह की घटनाएं उनके मनोबल को प्रभावित करती हैं। हालांकि नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अब उन्हें कुछ राहत मिली है। अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में छात्रों का नुकसान न हो। साथ ही परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की जरूरत भी बताई गई है।

13:58 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: परीक्षा प्रक्रिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव

NEET UG 2026 विवाद के बाद सरकार भविष्य की परीक्षाओं के लिए नए सुरक्षा मॉडल पर विचार कर रही है। संभावना है कि आने वाले समय में प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षा संचालन में बड़े बदलाव किए जाएं। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, लाइव मॉनिटरिंग और एआई आधारित ट्रैकिंग जैसे विकल्पों पर चर्चा चल रही है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीक के जरिए परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है। सरकार जल्द ही इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी कर सकती है।

13:48 (IST) 15 May 2026

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE Updates: मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य कोर्सों में प्रवेश के लिए NEET UG परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं। इस बार पेपर लीक विवाद के कारण छात्रों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब नई तारीख घोषित होने के बाद प्रक्रिया फिर पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को इस समय सकारात्मक रहकर तैयारी जारी रखनी चाहिए। परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक सूचना NTA की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।