एनटीए नीट यूजी आवेदन 2026 प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे मेडिकल छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है, जिसके मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। हालांकि, एनटीए की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्या है नीट यूजी परीक्षा ?

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) यानी NEET UG परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए MBBS, BDS, AYUSH और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है।

NEET UG 2026 Registration Date (संभावित)

रजिस्ट्रेशन शुरू: फरवरी 2026 (पहला सप्ताह)

आवेदन की अवधि: 4 से 5 सप्ताह

परीक्षा संभावित तिथि: मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट: neet.nta.nic.in

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, आवेदन प्रक्रिया लगभग एक महीने तक चल सकती है।

NEET UG 2026 में कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसमें:

व्यक्तिगत विवरण

शैक्षणिक जानकारी

फोटो, सिग्नेचर अपलोड

आवेदन शुल्क का भुगतान

शामिल होगा। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद Correction Window भी खोली जाएगी।

NEET UG 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है:

कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र (जन्मतिथि हेतु)

कक्षा 12वीं की मार्कशीट / अपीयरिंग सर्टिफिकेट

पासपोर्ट साइज फोटो

सिग्नेचर और थंब इम्प्रेशन

आधार कार्ड / वैध पहचान पत्र

आरक्षण श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

सभी डॉक्यूमेंट्स निर्धारित फॉर्मेट और साइज में होने चाहिए।

NEET UG 2026 Application Fee (अनुमानित)

पिछले वर्ष के आधार पर आवेदन शुल्क में बदलाव की संभावना कम है:

सामान्य वर्ग: ₹1700

OBC / EWS: ₹1600

SC / ST / PwD: ₹1000

अंतिम शुल्क की पुष्टि NTA सूचना बुलेटिन में की जाएगी।

NEET UG 2026 Exam Pattern

परीक्षा मोड: ऑफलाइन (पेन एंड पेपर)

समय अवधि: 3 घंटे

विषय: भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान

कुल प्रश्न: 180

अंकन योजना:

सही उत्तर: +4 अंक

गलत उत्तर: -1 अंक

नीट यूजी एडमिट कार्ड और रिजल्ट कब होंगे जारी ?

एडमिट कार्ड परीक्षा से 2–3 सप्ताह पहले जारी हो सकता है

रिजल्ट जून 2026 तक घोषित होने की संभावना

काउंसलिंग प्रक्रिया MCC और राज्य स्तर पर होगी

Jansatta Education Expert Advice

नीट यूजी 2026 के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और केवल neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ही भरोसा करें। किसी भी फर्जी लिंक और थर्ड पार्टी वेबसाइट से बचें और पढ़ाई के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया पर भी ध्यान दें। NEET UG 2026 लाखों छात्रों के लिए मेडिकल करियर का सबसे अहम पड़ाव है। ऐसे में समय पर आवेदन, सही जानकारी और सतर्कता बेहद जरूरी है।