NEET UG 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 25 जून 2026 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकता है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा।

NEET UG 2026 Answer Key ऐसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध NEET UG 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर आंसर-की दिखाई देगी।

स्टेप 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ऐसे दर्ज करें Answer Key पर आपत्ति

यदि किसी उत्तर पर उम्मीदवार को संदेह है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।

स्टेप 2. Challenge Answer Key विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3. संबंधित प्रश्न का चयन करें।

स्टेप 4. आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।

स्टेप 5. प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6. आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।

विशेषज्ञ करेंगे सभी आपत्तियों की जांच

एनटीए के अनुसार, सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो संबंधित उत्तर में संशोधन किया जाएगा। संशोधित उत्तर कुंजी का लाभ सभी उम्मीदवारों को मिलेगा और उसी के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।

हालांकि, उम्मीदवारों को अलग से यह जानकारी नहीं दी जाएगी कि उनकी आपत्ति स्वीकार की गई या नहीं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उस पर किसी भी प्रकार की आगे की चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

3 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी।

पेपर में कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें फिजिक्स के 45 प्रश्न, केमिस्ट्री के 45 प्रश्न और बायोलॉजी (बॉटनी एवं जूलॉजी)के 90 प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए गए, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रही। बिना उत्तर वाले प्रश्नों पर कोई अंक नहीं दिया गया।