नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास की है वह आगे की प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। नीट यूजी री एग्जाम में जो कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट किए गए हैं उन्हें आगे मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आयोजित होने वाले काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेना है, जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट यूजी ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी करेगी। शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी होगा।

NMC ने सीट मैट्रिक्स कर दिया जारी

नीट यूजी ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी होने के साथ ही काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा। काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने से पहले नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने हाल ही में एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए MBBS सीट मैट्रिक्स पब्लिश किया है। इस साल NMC और MCC नीट यूजी काउंसलिंग 2026 प्रोसेस के लिए कुल 1,36,939 सीटें ऑफर कर रहा है।

GATE 2027 एग्जाम का शेड्यूल जारी, अगस्त में शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; नए बदलावों के साथ अगले साल फरवरी में होगी परीक्षा

देशभर में 9 हजार से अधिक सीटें बढ़ीं

नेशनल मेडिकल कमीशन के सीट मैट्रिक्स के अनुसार, सरकारी मेडिकल कॉलेज अभी 63,296 सीटें ऑफर करते हैं, जबकि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज 73,643 सीटें देते हैं जो पिछले साल की तुलना में 9,911 MBBS सीटों की बढ़ोतरी दिखाता है। 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए कुल 2,111 सरकारी और 7,800 प्राइवेट MBBS सीटें जोड़ी गई हैं।

किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ीं?

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए पश्चिम बंगाल में 325 नई सीटें जोड़ी गई हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 250, आंध्र प्रदेश में 225 और बिहार में 190 सीटें जोड़ी गई हैं। वहीं कर्नाटक में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज MBBS सीटों में सबसे अधिक 1,150 सीटें बढ़ी हैं, इसके बाद राजस्थान में 900 सीटें, तमिलनाडु में 800 सीटें और उत्तर प्रदेश में 800 सीटें बढ़ी हैं।

बता दें कि MBBS और BDS एडमिशन के लिए ऑल-इंडिया कोटा (AIQ) के लिए NEET UG काउंसलिंग 2026 MCC द्वारा कंडक्ट की जाती है, जबकि स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल संबंधित स्टेट अथॉरिटी द्वारा जारी किया जाएगा।

11 लाख से अधिक कैंडिडेट ने पास की नीट यूजी परीक्षा

एनटीए ने नीट री एग्जाम का रिजल्ट 16 जुलाई को जारी किया था। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक कैंडिडेट उपस्थित हुए थे जिसमें से 11.21 लाख छात्रों ने इस परीक्षा को पास कर लिया था। आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने 720 में से 715 नंबर लाकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में टॉप किया। 138 स्टूडेंट्स ने 720 में से 690 से ज़्यादा नंबर लाए। कैंडिडेट्स अपना NEET UG स्कोरकार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन पोर्टल के ज़रिए डाउनलोड कर सकते हैं।