नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज जारी होने वाले एडमिट कार्ड को स्थगित कर दिया है। नीट यूजी एडमिट कार्ड आज (26 अप्रैल 2026) जारी नहीं होगा। एनटीए ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। एनटीए के मुताबिक, अब नीट यूजी एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने इस साल रजिस्ट्रेशन कराया है वह एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स को है एडमिट कार्ड का इंतजार
NEET UG एग्जाम 3 मई को होने वाला है। यह टेस्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में देश के 552 शहरों और विदेश के 14 देशों में होगा। इस टेस्ट के लिए 22 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इतनी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। पहले प्रवेश पत्र जारी होने की ऑफिशियल डेट 26 अप्रैल थी, लेकिन आज ही एनटीए ने 11:16 बजे एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आज एडमिट कार्ड जारी नहीं होने की जानकारी उम्मीदवारों के लिए साझा कर दी।
NEET UG 2026 Admit Card LIVE Updates
एनटीए ने क्या कहा?
NTA ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है, “NEET एडमिट कार्ड सभी कैंडिडेट्स के लिए सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। एग्जाम से पहले आखिरी रविवार का इस्तेमाल प्रैक्टिस टेस्ट या कॉन्सेप्ट्स को रिवाइज़ करने के लिए करें। शांत रहें। खुद को हाइड्रेटेड रखें।”
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कहां से और कैसे करें डाउनलोड?
नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में NEET UG 2026 Admit Card पर क्लिक करें।
अब जो विंडो खुलेगी वहां अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें सबमिट करें।
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
