NEET PG Counselling Schedule 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 (NEET PG Counselling 2026) के पहले राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू कर दी है। नीट पीजी परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले योग्य अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भरने होंगे। सीट अलॉटमेंट का परिणाम 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

NEET PG Counselling 2026: पहले राउंड का पूरा शेड्यूल

किन मेडिकल सीटों के लिए होगी काउंसलिंग?

एमसीसी की नीट पीजी काउंसलिंग के जरिए 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और संबंधित संस्थानों की निर्धारित सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया संचालित की जाती है। इसमें पात्रता और सीटों की उपलब्धता के अनुसार एमडी, एमएस और अन्य संबंधित पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश का मौका मिलता है।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि राज्य कोटे की सीटों के लिए संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथॉरिटी अलग प्रक्रिया चला सकती है। इसलिए जिस कोटे या संस्थान में दाखिला लेना है, उसके नियम और आवेदन की प्रक्रिया पहले समझ लें।

NEET PG Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग का फॉर्म भरने से पहले सभी आवश्यक प्रमाणपत्र और जानकारी अपने पास तैयार रखें। दस्तावेजों में गड़बड़ी या जरूरी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होने पर आगे की प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे बताए गए दस्तावेजों की दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

NEET PG 2026 का स्कोरकार्ड या रैंक से संबंधित विवरण

NEET PG एडमिट कार्ड

MBBS की डिग्री या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट

MBBS की सभी जरूरी मार्कशीट

इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र

स्थायी या प्रोविजनल मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

वैध फोटो पहचान पत्र

जन्मतिथि का प्रमाण

हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

लागू होने पर जाति या आरक्षण श्रेणी का प्रमाणपत्र

पात्र उम्मीदवारों के लिए PwBD प्रमाणपत्र

NRI श्रेणी से आवेदन करने वालों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र

NEET PG Counselling Registration 2026: आवेदन कैसे करें?

राउंड-1 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें।

स्टेप 1. MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. PG Medical Counselling सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. NEET PG Counselling 2026 के राउंड-1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. नए उम्मीदवार के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी विवरण भरें।

स्टेप 5. लॉगिन करके काउंसलिंग आवेदन में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 6. निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस और लागू सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करें।

स्टेप 7. फॉर्म में भरी गई जानकारी जांचकर सबमिट करें।

स्टेप 8. कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें और भविष्य के लिए उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट में क्या रखें ध्यान?

नीट पीजी काउंसलिंग में कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता भरना महत्वपूर्ण चरण है। उम्मीदवारों को अपनी रैंक, पसंदीदा विशेषज्ञता, कॉलेज की उपलब्ध सीटों और अन्य व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में रखकर विकल्प चुनने चाहिए।

चॉइस फिलिंग पूरी करने के बाद निर्धारित समय में चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया भी पूरी करना जरूरी है। इसके बाद एमसीसी सीट आवंटन की प्रक्रिया करेगा और राउंड-1 का परिणाम 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के दौरान मूल दस्तावेज, फीस और कॉलेज की ओर से मांगी गई अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ सकती हैं।

NEET PG Counselling 2026: फीस भरने से पहले ये बातें जानें

काउंसलिंग में आवेदन करते समय रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट की शर्तों को ध्यान से पढ़ें। राशि उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए संस्थान या सीट के प्रकार के अनुसार अलग हो सकती है।

भुगतान से पहले आधिकारिक पोर्टल पर दिखाई गई फीस, रिफंड से जुड़े नियम और जरूरी निर्देश देख लें। भुगतान सफल होने के बाद उसकी रसीद या ट्रांजैक्शन विवरण सुरक्षित रखना भी जरूरी है।