नीट पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक आ चुकी है, जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वह अंतिम तिथि से पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, नीट पीजी 2026 का एप्लीकेशन प्रोसेस 21 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक चलेगा। ऐसे में लास्ट समय पर किसी तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते रजिस्ट्रेशन कर दें।

30 अगस्त को आयोजित होगी नीट पीजी परीक्षा

NBEMS की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, नीट पीजी 2026 एग्जाम 30 अगस्त को देशभर में सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। नीट पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 01 जुलाई से शुरू हुए थे। देशभर के मेडिकल संस्थानों में MD, MS, PG डिप्लोमा, पोस्ट MBBS DNB, डायरेक्ट 6-ईयर DrNB और NBEMS डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के नीट पीजी एंट्रेंस टेस्ट आयोजित होगा। उम्मीदवारों एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, जरूरी डॉक्यूमेंट और फीस स्ट्रक्चर को जरूर समझ लें ताकि पंजीकरण के समय कहीं कोई दिक्कत न आए।

NEET UG 2026: AI से बनी फर्जी OMR शीट पर NTA सख्त, उम्मीदवारों की दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कौन कर सकता है आवेदन?

नीट पीजी एग्जाम 2026 के लिए वहीं कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं जिनके पास NMC एक्ट, 2019 के तहत मान्यता प्राप्त MBBS डिग्री या प्रोविजनल MBBS पास सर्टिफिकेट होगा।

उम्मीदवारों के पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) पहले की मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI), या स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी किया गया परमानेंट या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

इसके अलावा कैंडिडेट्स ने अपनी एक साल की जरूरी इंटर्नशिप भी पूरी कर ली हो या इसे 30 सितंबर 2026 को या उससे पहले पूरा करना होगा।

NEET PG 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू1 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे से)
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक)
एप्लीकेशन फॉर्म में संशोधन (करेक्शन विंडो)25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में संशोधन (Selective Edit Window)31 जुलाई से 10 अगस्त 2026
परीक्षा शहर (Test City) की सूचना11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी27 अगस्त 2026
NEET PG 2026 परीक्षा30 अगस्त 2026
परिणाम घोषित होने की संभावित तिथि30 सितंबर 2026 तक
इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम (कट-ऑफ) तिथि30 सितंबर 2026

नीट पीजी 2026: आवेदन शुल्क की जानकारी

कैटेगिरीआवेदन शुल्क
सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)3,500 रुपए
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांग (PwD)2,500 रुपए

नीट पीजी 2026: एग्जाम पैटर्न

विवरणजानकारी
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer-Based Test – CBT)
परीक्षा तिथि30 अगस्त 2026
परीक्षा शिफ्टएकल शिफ्ट (Single Shift)
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
कुल प्रश्न180 प्रश्न
परीक्षा की भाषाकेवल अंग्रेजी
परीक्षा अवधि3 घंटे 30 मिनट (210 मिनट)
पाठ्यक्रम (Syllabus)राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा निर्धारित MBBS पाठ्यक्रम
सही उत्तर पर अंक+4 मार्क्स
गलत उत्तर पर अंक-1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
बिना उत्तर वाले प्रश्न0 अंक
परीक्षा के सेक्शनग्रुप A, B, C, D और E
प्रत्येक सेक्शन में प्रश्न36 प्रश्न
प्रत्येक सेक्शन के लिए समय42 मिनट

नीट पीजी 2026: कैसे भरें एप्लीकेशन फॉर्म?

नीट पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट इन स्टेप्स को फॉलो करके पूरा प्रोसेस कंप्लीट कर सकते हैं।

स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर Examinations सेक्शन में NEET PG सेलेक्ट करें।

स्टेप 3. अब NEET PG 2026 में Application Link पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3. पहले से रजिस्टर्ड कैंडिडेट Log in पर क्लिक करें और जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह Register पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट कर क्रेडेंशियल प्राप्त करें।

स्टेप 4. अब एप्लीकेशन फॉर्म ध्यान से भरें। इस दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ, सिग्नेचर और दूसरी इमेज बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 5. अवेलेबल ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके एप्लीकेशन फीस पे करें।

स्टेप 6. एप्लीकेशन सबमिट करने से पहले भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से रिव्यू करें।

स्टेप 7. फॉर्म सबमिट करें और आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

इस साल नीट पीजी एग्जाम के लिए क्या हुए हैं बदलाव

  1. NBEMS ने NEET PG 2026 के लिए एक नया टेस्ट सिटी अलॉटमेंट प्रोसेस शुरू किया है। बोर्ड ने पिछले साल तक टेस्ट सिटी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चलने वाले नियम को हटा दिया। उस नियम के तहत उम्मीदवारों को जल्दी एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होता था, लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी।

2. कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म के दौरान तीन पसंदीदा टेस्ट स्टेट चुनने का विकल्प मिलेगा जिसमें पहली पसंद एप्लीकेशन फॉर्म में बताया गया उनका अपना स्टेट होगा और बाकी दो पसंद पड़ोसी स्टेट्स की होंगी।

3. आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को एक निश्चित बॉक्स में नीले या काले स्याही पैड के साथ अपने बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा।

4. NBEMS ने कहा है कि नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन करते समय उन्हें आधार नंबर की जानकारी देनी होगी। आवेदन के दौरान जहां भी जरूरी हो वहां पर अपना आधार नंबर दें। साथ ही कैंडिडेट्स के लिए जारी एडवाइजरी में उन्हें ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनका आधार अनलॉक ना हो।

5. साथ ही कैंडिडेट्स को उनकी उंगलियां, हाथों या हथेलियों पर मेहंदी, रंग, स्याही, पेंट या कोई और चीज न लगाने को कहा गया है। इससे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है। हालांकि NBEMS ने स्पष्ट किया है कि अगर आधार ऑथेंटिकेशन सफल नहीं होता है, तो पहचान वेरिफाई करने के दूसरे तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।