राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड चिकित्सा विज्ञान (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आवेदन विंडो बंद होने के बाद किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
NEET PG 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
| विवरण | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 2 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| टेस्ट सिटी इंटीमेशन | 11 अगस्त 2026 |
| परीक्षा तिथि | 30 अगस्त 2026 |
| संभावित रिजल्ट घोषणा | 30 सितंबर 2026 |
उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET PG 2026 पात्रता मानदंड
नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक हैं:
उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री या प्रोविजनल MBBS पास सर्टिफिकेट होना चाहिए, जैसा कि NMC Act 2019 और पूर्व भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 में निर्धारित है।
उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), पूर्व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी स्थायी या अस्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र होना चाहिए।
उम्मीदवार ने अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी कर ली हो या 31 मार्च 2026 तक पूरी करने की स्थिति में हो।
नीट पीजी 2026 के लिए आवेदन करने हेतु एक वर्षीय रोटेटरी इंटर्नशिप 31 जुलाई 2026 तक पूरी होना अनिवार्य है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
NEET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1. NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “NEET-PG” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 5. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
स्टेप 6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7. सभी जानकारियों की जांच करने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
स्टेप 8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
टेस्ट सिटी अलॉटमेंट की अहम जानकारी
NBEMS ने स्पष्ट किया है कि नीट पीजी 2026 के लिए टेस्ट सिटी या परीक्षा केंद्र का आवंटन “फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व” (FCFS) आधार पर नहीं किया जाएगा। आवेदन जल्दी जमा करने से किसी विशेष राज्य, शहर या परीक्षा केंद्र के आवंटन में कोई प्राथमिकता नहीं मिलेगी।
विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMGs) के लिए पात्रता
विदेशी संस्थानों से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने वाले भारतीय नागरिकों और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) उम्मीदवारों के लिए अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं।
FMGE पास करना अनिवार्य
विदेश से प्राथमिक चिकित्सा डिग्री प्राप्त करने वाले भारतीय नागरिकों या OCI उम्मीदवारों को Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।
उम्मीदवार का NMC, पूर्व MCI या राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण होना चाहिए।
उम्मीदवार को 31 मार्च 2026 तक या उससे पहले इंटर्नशिप पूरी करनी होगी या पूरी करने की स्थिति में होना चाहिए।
विदेशी नागरिकों को 31 जुलाई 2026 तक अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।
सभी विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को FMGE पास करने के बाद MCI या राज्य चिकित्सा परिषद का पंजीकरण प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
क्या है NEET-PG?
नीट पीजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन NBEMS द्वारा देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी (MD), एमएस (MS) और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह परीक्षा देश में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है।
Direct link to register for NEET PG 2026
